WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया का दबदबा कायम, इंग्लैंड को हराकर तीसरी बार फाइनल के लिए दावेदारी ठोकी

WTC Point Table: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship 2023-25 Point Table) में रोहित शर्मा एंड कंपनी का जलवा बरकरार है। जहां टीम इंडिया (Team India) ने एक बार फिर से इंग्लैंड (England) की टीम को धूल चटा दी है। धर्मशाला में खेले गए टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच को भारत ने जीतने के साथ ही अब WTC Point Table में अपनी स्थिति को और भी ज्यादा मजबूत बना लिया है, जहां अब टीम इंडिया नंबर-1 पर काबिज तो है, साथ ही उन्होंने अब तीसरी बार फाइनल मैच में जगह बनाने के लिए अपने मजबूत कदम आगे बढ़ा दिए हैं।
टीम इंडिया ने धर्मशाला में भी अंग्रेजों को किया पस्त, पॉइंट टेबल में मजबूत
टीम इंडिया ने भारत की सरजमीं पर खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को पूरी तरह से नस्तेनाबूत कर दिया। भारतीय क्रिकेट टीम ने धर्मशाला में खेले गए इस टेस्ट सीरीज के 5वें और अंतिम टेस्ट मैच में इंग्लैंड को तीसरे ही दिन पारी और 64 रनों से हरा दिया। इस जबरदस्त जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। अब टीम इंडिया आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिपचैंपियनशिप (ICC World Test Championship 2023-25 Point Table) नंबर-1 पर तो है, वहीं उन्होंने अपने अंकों में इजाफा कर दिया है।

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच नंबर-2 के लिए टक्कर
टीम इंडिया अबWTC Points Table में बहुत ही मजबूती के साथ पहले स्थान पर काबिज है। जहां भारतीय टीम के फिलहाल 9 मैचों में 6 जीत के साथ 68.51 पॉइंट्स हो चुके हैं। इसके बाद पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम मौजूद है। न्यूजीलैंड के लिए अब 5 मैचों में 3 जीत और 2 हार हैं, और उनके 60.00 पॉइंट्स हैं। कीवी टीम के बाद पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया कमाल का प्रदर्शन कर रही है। कंगारू टीम के नाम अब 11 मैचों में 7 जीत और 3 हार के साथ ही 1 ड्रॉ की मदद से 59.09 अंक हैं।
WTC Point Table में बाकी टीमों का ऐसा है हाल
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship 2023-25 Point Table) में इन तीन टीमों में जबरदस्त संघर्ष देखने को मिल रहा है, जो पिछले कुछ वक्त से आगे-पीछे हो रही है। इनके अलावा चौथे नंबर पर अभी भी बांग्लादेश की टीम ही मौजूद है। बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान की टीम 5वें स्थान पर है, तो वहीं वेस्टइंडीज की टीम छठे पायदान पर है। WTC Points Table में 7वें स्थान पर दक्षिण अफ्रीका की टीम है। वहीं 8वें स्थान पर इंग्लैंड की टीम मौजूद है, जिसकी हालात भारत से हारने के बाद काफी खस्ता हो गई है। और अंतिम स्थान पर श्रीलंका की टीम है।
ये भी पढ़े-IPL 2024: आईपीएल के इतिहास में वो 5 बल्लेबाज, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में कर दिया था धमाका
पॉइंट टेबल पर डाले एक नजर
रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | पॉइंट |
1. | भारत | 9 | 6 | 2 | 1 | 68.51 |
2. | न्यूजीलैंड | 5 | 3 | 2 | 0 | 60.00 |
3. | ऑस्ट्रेलिया | 11 | 7 | 3 | 1 | 59.09 |
4. | बांग्लादेश | 2 | 1 | 1 | 0 | 50.00 |
5. | पाकिस्तान | 5 | 2 | 3 | 0 | 36.66 |
6. | वेस्टइंडीज | 4 | 1 | 2 | 1 | 33.33 |
7. | दक्षिण अफ्रीका | 4 | 1 | 3 | 0 | 24.00 |
8. | इंग्लैंड | 10 | 3 | 6 | 1 | 17.50 |
9. | श्रीलंका | 2 | 0 | 2 | 0 | 0.00 |
Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।
संबंधित खबरें

WTC 2025-27: बांग्लादेश ने WTC 2025-27 की पहली सीरीज की टेस्ट टीम का किया ऐलान, जानें कौन करेगें कप्तानी

पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत करने के लिए RCB ने बनाई रणनीति, मैक्सवेल समेत इन 3 खिलाड़ियों को किया प्लेइंग 11 से बाहर

ICC Test Ranking: आईपीएल के रोमांच के बीच टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, टेस्ट रैंकिंग में इस टीम ने छिना भारत से नंबर-1 का ताज

15 साल बाद वर्ल्ड कप जीतने के लिए PCB चेयरमैन ने बनाई रणनीति, 2009 फाइनल के मैच विनर की कराई संन्यास से वापसी
ताज़ा खबरें

विराट- रोहित के बाद अब टीम इंडिया के इस दिग्गज बल्लेबाज ने किया संन्यास का ऐलान

एशिया कप से पहले टीम को लगा झटका, हेड कोच ने दिया पद से इस्तीफा

करुण नायर की तरह ये खिलाड़ी भी डिज़र्व करता है सेकंड चांस, लेकिन कोच गंभीर कभी नहीं देंगे टीम इंडिया में मौका

टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, तो स्टार बल्लेबाज ने एशिया कप में हांगकांग से खेलने का किया फैसला
