WTC Point Table : इंग्लैंड पर राजकोट टेस्ट में धमाकेदार जीत के बाद Team India की बड़ी छलांग, लेकिन अभी भी ये टीम है नंबर-1 पर काबिज

WTC Point Table: टीम इंडिया ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल (ICC World Test Championship 2023-25 Point Table) में एक बार फिर से अपना जलवा दिखाया है। राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में धमाकेदार जीत के बाद WTC Point Table में अपनी जगह को फिर से मजबूत करते हुए नंबर-2 पर आ पहुंची है। जहां अब अंक तालिका (WTC Point Table) में न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम नंबर-1 पर बनी हुई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया (Australia) की टीम जो भारत से आगे थी, उन्हें अब भारत की जीत ने तीसरे नंबर पर खिसका दिया है।
टीम इंडिया प्रचंड जीत के बाद पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर
इंग्लैंड के खिलाफ (India vs England) खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच राजकोट में खेला गया। इस मैच के चौथे ही दिन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एंड कंपनी ने इंग्लैंड को 434 रनों के भारी अंतर से हरा दिया। इस बहुत ही प्रचंड जीत के बाद टीम इंडिया नेWTC Point Table में तीसरे स्थान से छलांग लगाते हुए दूसरे स्थान को हासिल कर लिया है। अब भारत के 7 मैचों में 4 जीत के साथ ही 59.33 पॉइंट्स हो चुके हैं।

न्यूजीलैंड अभी भी नंबर-1, ऑस्ट्रेलिया को एक स्थान का नुकसान
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल (ICC World Test Championship 2023-25 Point Table) में न्यूजीलैंड की टीम ने अपने नंबर-1 स्थान को सुरक्षित रखा है। हाल ही में कीवी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को करारी शिकस्त दी थी, जिसके बाद अब उनके 4 मैचों में 3 जीत और 1 हार के साथ 75 पॉइंट्स हैं और वो मजबूती के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। वहीं बात करें ऑस्ट्रेलिया की टीम को अब वो धीरे-धीरे नीचे खिसकती जा रही है। जहां पहले तो बादशाहत खत्म हुई थी, तो अब भारत की जीत ने उन्हें तीसरे स्थान पर लुढ़का दिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम के 10 मैचों में 6 जीत और 3 हार से 55 पॉइंट्स हैं।
WTC Point Table में इंग्लैंड की हालात खस्ता, 8वें स्थान पर मौजूद
इस मौजूदा WTC Point Table में इंग्लैंड की टीम की हालात लगातार खराब होती जा रही है। इस टीम ने लगातार दूसरी हार का सामना किया है, ऐसे में वो अब पॉइंट टेबल में 8वें स्थान पर तो मौजूद हैं, साथ ही पॉइंट्स में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है, जहां इंग्लैंड के 8 मैचों में 3 जीत के और 4 हार ने समीकरण खराब किया है। उनके अब केवल 21.88 पॉइंट्स हैं। वहीं बाकी टीमों की बात करें तो बांग्लादेश की टीम चौथे स्थान पर है, तो वहीं पाकिस्तान की टीम 5वें स्थान पर है। इसके बाद वेस्टइंडीज छठे और दक्षिण अफ्रीका की टीम 7वें स्थान पर मौजूद है।
पॉइंट टेबल पर डाले एक नजर
रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | पॉइंट | |
1. | न्यूजीलैंड | 4 | 3 | 1 | 0 | 75.00 | |
2. | भारत | 7 | 4 | 2 | 1 | 59.52 | |
3. | ऑस्ट्रेलिया | 10 | 6 | 3 | 1 | 55.00 | |
4. | बांग्लादेश | 2 | 1 | 1 | 0 | 50.00 | |
5. | पाकिस्तान | 5 | 2 | 3 | 0 | 36.66 | |
6. | वेस्टइंडीज | 4 | 1 | 2 | 1 | 33.33 | |
7. | दक्षिण अफ्रीका | 4 | 1 | 3 | 0 | 24.00 | |
8. | इंग्लैंड | 8 | 3 | 4 | 1 | 21.88 | |
9. | श्रीलंका | 2 | 0 | 2 | 0 | 0.00 | |
Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।
संबंधित खबरें

WTC 2025-27: बांग्लादेश ने WTC 2025-27 की पहली सीरीज की टेस्ट टीम का किया ऐलान, जानें कौन करेगें कप्तानी

पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत करने के लिए RCB ने बनाई रणनीति, मैक्सवेल समेत इन 3 खिलाड़ियों को किया प्लेइंग 11 से बाहर

ICC Test Ranking: आईपीएल के रोमांच के बीच टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, टेस्ट रैंकिंग में इस टीम ने छिना भारत से नंबर-1 का ताज

15 साल बाद वर्ल्ड कप जीतने के लिए PCB चेयरमैन ने बनाई रणनीति, 2009 फाइनल के मैच विनर की कराई संन्यास से वापसी
ताज़ा खबरें

विराट- रोहित के बाद अब टीम इंडिया के इस दिग्गज बल्लेबाज ने किया संन्यास का ऐलान

एशिया कप से पहले टीम को लगा झटका, हेड कोच ने दिया पद से इस्तीफा

करुण नायर की तरह ये खिलाड़ी भी डिज़र्व करता है सेकंड चांस, लेकिन कोच गंभीर कभी नहीं देंगे टीम इंडिया में मौका

टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, तो स्टार बल्लेबाज ने एशिया कप में हांगकांग से खेलने का किया फैसला
