Home क्रिकेट IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 2008 से 2022 तक के सीजन...

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 2008 से 2022 तक के सीजन की विनर लिस्ट और पॉइंट टेबल पर डाले एक नजर

2012

IPL 2023: क्रिकेट गलियारों में वैसे तो एक से एक बड़े टूर्नामेंट खेले जाते हैं, जिनका अपना ही एक खास रोमांच रहता है। इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर अलग-अलग देशों में होने वाले टी20 लीग को लेकर फैंस की उत्सुकता साफ तौर पर देखी जा सकती है, लेकिन जब बात करें भारत में होने वाले टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग की तो इसका एक अलग ही वर्चस्व नजर आता है। आईपीएल का साल 2008 में आगाज हुआ इसके बाद से ही इस टी20 लीग के प्रति क्रिकेट प्रशंसकों का नजरिया बहुत ही खास रहा है। इस टी20 लीग को खूब पसंद किया जाता है।

इंडियन प्रीमियर लीग फैंस के दिलों में बसती है, जिसका रोमांच फैंस हर वक्त अपने साथ लेकर चलना चाहते हैं। इसी कारण इसका इंतजार भी खूब किया जाता है। आईपीएल में फैंस का भरपूर मनोरंजन होता है जिसमें क्रिकेट का ऐसा तड़का लगता है कि इसका जायका सालों-साल याद रहता है। ऐसे में अब एक बार फिर से आईपीएल का तड़का लगने वाला है। एक के बाद एक 15 एडिशन खत्म होने के बाद अब 16 सीजन का इंतजार है।

आईपीएल के 2008 से 2022 तक की पॉइंट टेबल और विनर लिस्ट

आईपीएल का 16वां सीजन इस साल मार्च के आखिर में शुरू हो सकता है। जिसे लेकर फैंस दिल थाम कर बैठे हैं। आईपीएल शुरू होने से पहले इसके इतिहास से जुड़ी कई बातें हम आपके साथ साझा कर रहे हैं। उसी कड़ी में इस आर्टिकल में आपको बताते हैं 2008 से शुरू हुए इस लीग के 2022 तक के सभी सीजन की पॉइंट टेबल और साथ ही जानें किस साल कौनसी टीम ने उठाया खिताब…

TATA IPL
TATA IPL (Source_India TV)

आईपीएल 2022 अंक तालिका (विनर- गुजरात टाइटंस)

विश्व क्रिकेट के इस सबसे लोकप्रिय टी20 लीग का अंतिम सीजन पिछले साल खेला गया। जिसमें टीमों की संख्या 8 की बजाय 10 हो गई। इस सीजन में गुजरात टाइटंस एक नई फ्रैंचाइजी थी। जिसने पहले ही सीजन में खिताब उठाया। उन्होंने फाइनल मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराया। प्लेऑफ में गुजरात, राजस्थान के साथ ही लखनऊ सुपरजॉयंट्स और आरसीबी की टीम ने प्रवेश किया था।

क्रं.सं.टीममैचजीतहारअंकनेट रनरेट 
1गुजरात टाइटंस14104200.316 
2राजस्थान रॉयल्स 1495180.298
3लखनऊ सुपरजॉयंट्स1495180.251
4रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर148616-0.253
5दिल्ली कैपिटल्स1477140.204
6पंजाब किंग्स147714-0.126
7कोलकाता नाइट राइडर्स1468120.146
8सनराइजर्स हैदराबाद146812-0.379
9चेन्नई सुपर किंग्स144108-0.203
10मुंबई इंडियंस144108-0.506

आईपीएल 2021 अंक तालिका (विनर- चेन्नई सुपर किंग्स)

आईपीएल के 2020 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का काफी लचर प्रदर्शन रहा था, लेकिन उन्होंने इस अगले ही सीजन में जोरदार वापसी करते हुए खिताब को अपने नाम किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने 2021 के इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स को मात दी थी। इस सीजन में चेन्नई के साथ केकेआर, दिल्ली और आरसीबी ने प्लेऑफ में जगह बनायी थी। एक बार डालते हैं अंक तालिका पर नजर

क्रं.सं.टीममैचजीतहारअंकनेट रनरेट
1दिल्ली कैपिटल्स14104200.481
2चेन्नई सुपर किंग्स1495180.455
3रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर149518-0.140
4कोलकाता नाइट राइडर्स1477140.587
5मुंबई इंडियंस1477140.116
6पंजाब किंग्स146812-0.001
7राजस्थान रॉयल्स145910-0.993
8सनराइजर्स हैदराबाद143116-0.545

आईपीएल 2020 अंक तालिका (विनर- मुंबई इंडियंस)

इस टी20 लीग के 2020 के सीजन में मुंबई पलटन ने एक बार फिर से अपना दम दिखाया। रोहित शर्मा की अगुवायी में इस टीम ने 5वीं बार चैंपियनशिप हासिल की। उन्होंने फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। इस सीजन में अंतिम चार में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने प्रवेश किया था।

क्रं.सं.टीममैचजीतहारअंकनेट रनरेट
1मुंबई इंडियंस1495181.107
2दिल्ली कैपिटल्स148616-0.109
3सनराइजर्स हैदराबाद1477140.608
4रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर147714-0.172
5कोलकाता नाइट राइडर्स147714-0.214
6किंग्स इलेवन पंजाब146812-0.162
7चेन्नई सुपर किंग्स146812-0.422
8राजस्थान रॉयल्स146812-0.569

आईपीएल 2019 अंक तालिका (विनर- मुंबई इंडियंस)

इंडियन प्रीमियर लीग की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने एक साल छोड़कर एक साल की परिपाटी को 2019 में भी कायम रखा।जिसमें खेले गए इस सीजन के फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीएसके को 1 रन से हरा दिया था। इस सीजन में मुंबई, चेन्नई, दिल्ली के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अंतिम-4 में प्रवेश किया था।

क्रं.सं.टीममैचजीतहारअंकनेट रनरेट
1मुंबई इंडियंस1495180.421
2चेन्नई सुपर किंग्स1495180.131
3दिल्ली कैपिटल्स1495180.044
4सनराइजर्स हैदराबाद1468120.577
5कोलकाता नाइट राइडर्स1468120.028
6किंग्स इलेवन पंजाब1468120.251
7राजस्थान रॉयल्स145811-0.449
8रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर145811-0.607

आईपीएल 2018 अंक तालिका (विनर- चेन्नई सुपर किंग्स)

आईपीएल के 2018 के एडिशन से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन हुआ था, जहां कईं खिलाड़ियों की टीम में बदलाव हुआ। इसी बीच इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर से बाजी मारी। उन्होंने फाइनल मैच में ऑरेंज आर्मी को मात दी। इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद. कोलकाता नाइट राइडर्स के सात ही राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में जगह बनायी थी। देखे पूरी अंक तालिका।

क्रं.सं.टीममैचजीतहारअंकनेट रनरेट
1सनराइजर्स हैदराबाद1495180.284
2चेन्नई सुपर किंग्स1495180.253
3कोलकाता नाइट राइडर्स1486160.070
4राजस्थान रॉयल्स147714-0.250
5मुंबई इंडियंस1468120.317
6रॉयल चेलैंजर्स बैंगलोर1468120.129
7किंग्स इलेवन पंजाब146812-0.502
8दिल्ली डेयर डेविल्स145910-0.222

आईपीएल 2017 अंक तालिका (विनर- मुंबई इंडियंस)

विश्व क्रिकेट में आईपीएल में सबसे पसंदीदा टी20 लीग बन चुका है। इस लीग के हर के सीजन का काफी इंतजार होता है। इसी में 2017 में आईपीएल ने अपना 10वां सीजन पूरा किया। इस बार भी रोचक जंग में राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स को मुंबई इंडियंस ने 1 रन से मात दी। इस सत्र में मुंबई, पुणे, सनराइजर्स और केकेआर ने टॉप-4 में प्रवेश किया था। देखे इस सीजन की पूरी अंक तालिका।

क्रं.सं.टीममैचजीतहारअंकनेट रनरेट
1मुंबई इंडियंस14104200.784
2राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स1495180.176
3सनराइजर्स हैदराबाद1485170.599
4कोलकाता नाइट राइडर्स1486160.641
5किंग्स इलेवन पंजाब1477140.009
6दिल्ली डेयर डेविल्स146812-0.512
7गुजरात टाइटंस144108-0.412
8रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर143107-1.299

आईपीएल 2016 अंक तालिका (विनर- सनराइजर्स हैदराबाद)

आईपीएल के मंच पर साल 2016 का सीजन भी काफी ज्यादा यादगार रहा। इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स नजर नहीं आयी, उनकी जगह पर गुजरात लॉयंस और राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स की टीमों एन्ट्री की। इस बार बाजी सनराइजर्स के हाथ लगी, जिन्होंने फाइनल में आरसीबी को मात दी। इस सीजन में गुजरात लॉयंस, आरसीबी, सनराइजर्स और केकेआर ने टॉप-4 में प्रवेश किया।

क्रं.सं.टीममैचजीतहारअंकनेट रनरेट
1गुजरात लॉयंस149518-0.374
2रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर1486160.932
3सनराइजर्स हैदराबाद1486160.245
4कोलकाता नाइट राइडर्स1486160.106
5मुंबई इंडियंस147714-0.146
6दिल्ली डेयर डेविल्स147714-0.155
7राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स1459100.015
8किंग्स इलेवन पंजाब144108-0.646

आईपीएल 2015 अंक तालिका (विनर- मुंबई इंडियंस)

इंडियन प्रीमियर लीग का 8वां सीजन एक बार फिर से मुंबई इंडियंस के नाम रहा। मुंबई इंडियंस की टॉप-4 में बहुत ही नाटकीय रूप से एन्ट्री हुई थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए खिताब को हासिल किया। खिताबी जंग में सीएसके को हराया। इस सत्र में सीएसके, मुंबई के अलावा राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी ने अंतिम-4 में एन्ट्री की थी। देखिए पूरी अंक तालिका।

क्रं.सं.टीममैचजीतहारअंकनेट रनरेट
1चेन्नई सुपर किंग्स1495180.709
2मुंबई इंडियंस148616-0.043
3रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर1475161.037
4राजस्थान रॉयल्स1475160.062
5कोलकाता नाइट राइडर्स1476150.253
6सनराइजर्स हैदराबाद147714-0.239
7दिल्ली डेयर डेविल्स145811-0.049
8किंग्स इलेवन पंजाब143116-1.436

आईपीएल 2014 अंक तालिका (विनर- कोलकाता नाइट राइडर्स)

टी20 क्रिकेट में आईपीएल एक बहुत ही लोकप्रिय लीग बन चुका है, इसके हर सत्र में रोमांच अपने चरम पर होता है, जिसमें 2014 का सीजन भी शानदार रहा। इस सीजन में केकेआर ने अपनी दूसरा टाइटल हासिल किया। उन्होंने फाइनल मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को बहुत ही करीबी मात दी। इस सीजन में पंजाब, केकेआर, चेन्नई और मुंबई ने प्लेऑफ में जगह बनायी थी। देखे पॉइंट टेबल…

क्रं.सं.टीममैचजीतहारअंकनेट रनरेट
1किंग्स इलेवन पंजाब14113220.968
2कोलकाता नाइट राइडर्स1495180.418
3चेन्नई सुपर किंग्स1495180.385
4मुंबई इंडियंस1477140.095
5राजस्थान रॉयल्स1477140.060
6सनराइजर्स हैदराबाद146812-0.399
7रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर145910-0.428
8दिल्ली डेयर डेविल्स142124-1.182

आईपीएल 2013 अंक तालिका (विनर- मुंबई इंडियंस)

मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे कामयाब टीम है, इस कामयाबी की शुरुआत साल 2013 के सीजन में हुई थी। इस सत्र में मुंबई इंडियंस ने अपना पहला खिताब हासिल किया था। फाइनल मैच में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया। इस सीजन में मुंबई, चेन्नई के साथ ही राजस्थान और सनराइजर्स ने टॉप-4 में जगह बनायी।

क्रं.सं.टीममैचजीतहारअंकनेट रनरेट
1चेन्नई सुपर किंग्स16115220.530
2मुंबई इंडियंस16115220.441
3राजस्थान रॉयल्स16106200.322
4सनराइजर्स हैदराबाद16106200.003
5रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर1697180.457
6किंग्स इलेवन पंजाब1688160.226
7कोलकाता नाइट राइडर्स1661012-0.095
8पुणे वॉरियर्स इंडिया164128-1.006
9दिल्ली डेयर डेविल्स163136-0.848

आईपीएल 2012 अंक तालिका (विनर- कोलकाता नाइट राइडर्स)

आईपीएल के 5वें सीजन यानी 2012 में 9 टीमें शामिल रही। इस सीजन में टॉप-4 में प्रवेश के लिए टीमों के बीच जबरदस्त फाइट देखने को मिली। जिसमें दिल्ली डेयर डेविल्स, केकेआर, मुंबई और चेन्नई ने प्लेऑफ में अपना नाम लिखवाया। जिसमें केकेआर ने चेन्नई को हराकर चैंपियनशिप को हासिल किया। देखे पूरी अंक तालिका…

क्रं.सं.टीममैचजीतहारअंकनेट रनरेट
1दिल्ली डेयर डेविल्स16115220.617
2कोलकाता नाइट राइडर्स16105210.561
3मुंबई इंडियंस1610620-0.100
4चेन्नई सुपर किंग्स168717-0.100
5रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर168717-0.022
6किंग्स इलेवन पंजाब168816-0.216
7राजस्थान रॉयल्स1679140.201
8डेक्कन चार्जर्स164119-0.509
9पुणे वॉरियर्स इंडिया164128-0.551

आईपीएल 2011 अंक तालिका (विनर- चेन्नई सुपर किंग्स)

आईपीएल में 2011 में एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिला, जहां लगातार 3 सीजन से जहां टीमों की संख्या 8 थी, वो अब बदलकर 10 हो गई। इसके बाद इस बार चेन्नई सुपर किंग्स ने फिर से कमाल करते हुए लगातार दूसरा खिताब जीता। चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल मैच में एकतरफा जीत हासिल की। देखते हैं पूरी अंक तालिका…

क्रं.सं.टीममैचजीतहारअंकनेट रनरेट
1रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर1494190.326
2मुंबई इंडियंस1495180.443
3चेन्नई सुपर किंग्स1495180.040
4कोलकाता नाइट राइडर्स1486160.433
5किंग्स इलेवन पंजाब147714-0.051
6राजस्थान रॉयल्स146713-0.691
7डेक्कन चार्जर्स1468120.222
8कोच्चि टर्कर्स केरला146812-0.214
9पुणे वॉरियर्स इंडिया14499-0.134
10दिल्ली डेयर डेविल्स14499-0.448

आईपीएल 2010 अंक तालिका (विनर- चेन्नई सुपर किंग्स)

इंडियन प्रीमियर लीग के तीसरे एडिशन का आयोजन साल 2010 में हुआ जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने पहली बार विजय पताका फहरायी। इस सीजन में सीएसके ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच में शानदार जीत हासिल की। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही मुंबई इंडियंस, डेक्कन चार्जर्स और आरसीबी ने प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित की थी। देखे पूरी अंक तालिका।

क्रं.सं.टीममैचजीतहारअंकनेट रनरेट
1मुंबई इंडियंस14104201.084
2चेन्नई सुपर किंग्स148616-0.297
3डेक्कन चार्जर्स1477140.268
4रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर1477140.224
5दिल्ली डेयर डेविल्स1477140.021
6कोलकाता नाइट राइडर्स147714-0.341
7राजस्थान रॉयल्स146812-0.314
8किंग्स इलेवन पंजाब1441080.478

आईपीएल 2009 अंक तालिका (विनर- डेक्कन चार्जर्स)

इंडियन प्रीमियर लीग के पहले ही सीजन में सबसे बॉटम पर रहने वाली टीम डेक्कन चार्जर्स ने सबको चौंकातें हुए अगले ही सीजन टॉप किया। अंक तालिका में वो भले ही टॉप पर नहीं आ सके, लेकिन उन्होंने आरसीबी को फाइनल मैच मे मात देकर चैंपियशिप अपने नाम की। इस सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी ने अंतिम-4 में एन्ट्री की थी। देखिए पूरी अंक तालिका।

क्रं.सं.टीममैचजीतहारअंकनेट रनरेट
1दिल्ली डेयर डेविल्स14104200.311
2चेन्नई सुपर किंग्स1485170.951
3रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर148616-0.391
4डेक्कन चार्जर्स1477140.203
5किंग्स इलेवन पंजाब147714-0.483
6राजस्थान रॉयल्स146713-0.352
7मुंबई इंडियंस1458110.297
8कोलकाता नाइट राइडर्स143107-0.789

आईपीएल 2008 अंक तालिका  (विनर- राजस्थान रॉयल्स)

क्रिकेट फैंस के लिए साल 2008 एक तरह से अलग अनुभव लेकर आया, जब टी20 क्रिकेट में आईपीएल की एन्ट्री हुई। इस सीजन में सबसे कमजोर मानी जाने वाली राजस्थान रॉयल्स ने हैरान करते हुए फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर खिताब जीता। आईपीएल के इस सीजन में राजस्थान के अलावा चेन्नई, दिल्ली और पंजाब ने प्लेऑफ में अपना नाम लिखवाया था। देखे पूरी अंक तालिका।

क्रं.सं.टीममैचजीतहारअंकनेट रनरेट
1राजस्थान रॉयल्स14113220.632
2किंग्स इलेवन पंजाब14104200.509
3चेन्नई सुपर किंग्स148616-0.192
4दिल्ली डेयर डेविल्स1476150.342
5मुंबई इंडियंस1477140.570
6कोलकाता नाइट राइडर्स146713-0.147
7रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर144108-1.160
8डेक्कन चार्जर्स142124-0.467