Home क्रिकेट IPL 2024: आईपीएल के 16 साल के इतिहास में केवल इन 7...

IPL 2024: आईपीएल के 16 साल के इतिहास में केवल इन 7 कप्तानों को ही मिला है ट्रॉफी उठाने का मौका, देखें विनिंग कैप्टन लिस्ट

1393

IPL 2024: वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे बड़ी टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें एडिशन की शुरुआत होने को है। इस बार के सीजन का बिगुल 22 मार्च से बज जाएगा। जिसके बाद अगले करीब 2 महीनों तक वर्ल्ड क्रिकेट में इसका खुमार चढ़ा रहने वाला है। आईपीएल के इस बार के सीजन में 10 टीमों के 10 कप्तान तैयार हैं, जो खिताब को जीतने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। अपनी टीम के साथ कप्तान कोई भी मौका नहीं गंवाना चाहेंगे और नजरें सीधा खिताब को उठाने पर होंगी।

IPL 2024
IPL Winning Captains

आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले 7 कप्तान

आईपीएल में एक से एक दिग्गज कप्तान रहे हैं। अब तक 16 साल के इतिहास कईं कप्तान बन चुके हैं। दुनिया की इस सबसे चैलेंजिंग टूर्नामेंट के अब तक के इस सफर में केवल 7 कप्तान ही ऐसे रहे हैं, जिन्हें खिताब उठाने का मौका मिला है। इसके अलावा बाकी सभी कप्तान के हाथ धरे के धरे रह गए। जिसमें कईं दिग्गज कप्तान भी हुए हैं जिन्हें सफलता हाथ नहीं लग सकी है। तो चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं अब तक के विनिंग कैप्टन जिन्होंने कब कब जीता खिताब…

IPL 2024
IPL Trophy

ये भी पढ़े-Ranji Trophy 2024: रणजी ट्रॉफी 2024 के टूर्नामेंट में हुई अद्भूत ऑलराउंडर खिलाड़ी की खोज, अश्विन-जडेजा जैसी क्वालिटी से किया हैरान

#7. हार्दिक पंड्या (गुजरात टाइटंस)- 1 बार

इंडियन प्रीमियर लीग में बतौर कप्तान अपने पहले ही सीजन में हार्दिक पंड्या ने इतिहास रच दिया। 2022 में गुजरात टाइटंस की टीम ने एन्ट्री की। गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पंड्या को टीम की कमान सौंपी और उन्होंने इस पहले ही सत्र में खिताब उठा लिया। हार्दिक पंड्या ने 2 सीजन इस टीम की कप्तानी की जिसमें दूसरी बार उन्होंने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया।

#6. डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)- 1 बार

आईपीएल के इतिहास में विदेशी कप्तान के तौर पर दूसरी बार सफलता ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर को मिली। इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए खेल रहे डेविड वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को चैंपियन बनवाया था। साल 2016 के सीजन में ऑरेंज आर्मी ने वॉर्नर की कप्तानी में कमाल का प्रदर्शन किया था। यहां उन्होंने जबरदस्त दम दिखाते हुए अपनी टीम को खिताब दिलाकर ही दम लिया।

ये भी पढ़े-IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स की टीम में हुई इस घातक बल्लेबाज की एन्ट्री, 21 साल का ये बल्लेबाज जड़ चुका है केवल 29 गेंद में सेंचुरी

#5. शेन वॉर्न (राजस्थान रॉयल्स)- 1 बार

क्रिकेट जगत में जब आईपीएल ने कदम रखा तो किसी ने सोचा नहीं था कि एक अनजान से खिलाड़ियों से भरी टीम राजस्थान रॉयल्स खिताब ले उड़ेगी। लेकिन साल 2008 में खेले गए पहले आईपीएल के इवेंट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज और दिवंगत क्रिकेटर शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने टूर्नामेंट जीत लिया। उन्होंने इस खिताब को जीतकर इतिहास रच दिया था। शेन वॉर्न का साल 2022 में निधन हो गया।

#4. एडम गिलक्रिस्ट (डेक्कन चार्जर्स)- 1 बार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को आईपीएल में कप्तानी करने का मौका मिला, तो उन्होंने पहले ही सीजन अपनी टीम को खिताब दिला दिया। एडम गिलक्रिस्ट ने साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स टीम की तरफ से खेलते हुए अपनी टीम को चैंपियन बनवाया। इस लीग के इतिहास में लगातार दूसरे सीजन एक ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को ट्रॉफी उठाने के मौका मिला।

#3. गौतम गंभीर (कोलकाता नाइट राइडर्स)- 2 बार

आईपीएल के इतिहास में सबसे खतरनाक और कभी भी रूख पटलने की क्षमता के रूप में गौतम गंभीर जाने जाते थे। पूर्व दिग्गज खिलाड़ी गौतम गंभीर ने अपनी कप्तानी में आईपीएल में काफी प्रभावित किया, जिन्होंने बतौर कप्तान कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 2 खिताब दिलाए। गंभीर को केकेआर ने 2011 में कप्तान बनाया। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम को 2012 और 2014 में आईपीएल का टूर्नामेंट जीताया। उनके नाम 2 ट्रॉफी है।

ये भी पढ़े-सरफराज खान समेत 3 भारतीय खिलाड़ियों को IPL 2024 में मिलेगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, इन टीमों के लिए सीधे प्लेइंग 11 में मिलेगा खेलने का मौका

#2. रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस)- 5 बार

इंडियन प्रीमियर लीग के इस बार के सीजन में रोहित शर्मा खेलेंगे लेकिन वो कप्तान के रूप में नजर नहीं आएंगे। ये दिग्गज इस टूर्नामेंट के सबसे सफलतम कप्तान रहे हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस को 5 बार टाइटल दिलाया है। रोहित शर्मा ने 2013 में कप्तानी संभालते ही खिताब जीत लिया। इसके बाद उन्होंने मुंबई को 2015 में एक और टाइटल दिलाया और 2017 में तीसरी बार खिताब जीते। मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा की ही कप्तानी में 2019 और 2020 में लगातार 2 साल खिताब जीतने का मौका मिला।

#1. महेन्द्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स)- 5 बार

हाई प्रोफाइल टी20 लीग आईपीएल में महेन्द्र सिंह धोनी एक जादुई कप्तान के रूप में सामने आए। इंटरनेशनल क्रिकेट में कईं बड़े इवेंट जीतने वाले महेन्द्र सिंह धोनी इस लीग के भी बेताब बादशाह साबित हुए। उन्होंने अपनी अगुवायी में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 खिताब दिलाए। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2010 में पहला खिताब जीता। इसके बाद 2011 भी उन्हें ही खिताब मिला। यहां से उन्हें 6 साल इंतजार करना पड़ा और 2018 में ट्रॉफी की तिकड़ी की। इसके बाद 2021 और 2023 में भी उन्होंने जीत हासिल की।