HomeIPL 2026IPL के बीच दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान, जल्द बनेंगे चेयरमैन...

IPL के बीच दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान, जल्द बनेंगे चेयरमैन ऑफ सेलेक्टर

IPL: आईपीएल 2026 (IPL 2026) संस्करण की शुरुआत हो गई है. क्रिकेट समर्थक आईपीएल 2026 संस्करण के शुरू होने के बाद से टी20 क्रिकेट के खुमार में ही है. वहीं दूसरी तरफ आईपीएल के बीच में दिग्गज ऑलराउंडर ने संन्यास लेने का फैसला किया है. जिसके बाद से टीम को सीजन के शुरूआती दौर में ही बड़ा झटका लग गया है. अगर आप भी जानना चाहते है कि वो दिग्गज ऑलराउंडर कौन है जिन्होंने बीच आईपीएल सीजन संन्यास का ऐलान किया है तो आपको इसके लिए आर्टिकल को पढ़ना होगा.

रवि बोपारा ने किया संन्यास का ऐलान

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर रवि बोपारा (Ravi Bopara) ने आईपीएल 2026 सीजन के बीच में इंग्लैंड में होने वाले काउंटी क्रिकेट (County Cricket) से संन्यास का ऐलान कर दिया है. रवि बोपारा की बात करें तो वो अब 2026 सीजन में अपनी काउंटी एसेक्स (Essex) के लिए टी20 ब्लास्ट और रॉयल वनडे कप में खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे. मौजूदा समय में बोपारा की बात करें तो वो इस समय पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) में कराची किंग्स (Karachi Kings) के लिए हेड कोच की जिम्मेदारी निभा रहे है.

यह भी पढ़े: आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

रवि बोपारा बन सकते है चेयरमैन ऑफ सेलेक्टर

रवि बोपारा (Ravi Bopara) जो इस समय लीजेंड लीग जैसे टी20 और टी10 टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आते है. वह अब इंग्लैंड के लिए आने वाले समय में चेयरमैन ऑफ सेलेक्टर के पद पर भी बैठ सकते है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड पूर्व नेशनल सेलेक्टर ल्यूक राइट (Luke Wright) के इस्तीफे के बाद रवि बोपारा को इस रोल की जिम्मेदारी सौंपने के बारे में काफी गंभीरता से विचार कर रही है.

आईपीएल में भी 2 फ्रेंचाइजी के लिए खेले है रवि बोपारा

रवि बोपारा (Ravi Bopara) की बात करें तो आईपीएल में उन्होंने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) की टीम का प्रतिनिधित्व किया है. आईपीएल में खेले 24 मैचों की 22 इनिंग में बोपारा ने 29.50 की औसत से खेलते हुए 531 रन बनाने के साथ 11 विकेट भी झटके है.

यह भी पढ़े: रविचंद्रन अश्विन ने साइन किया मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट, आईपीएल के बीच इस टीम से जुड़ने का किया ऐलान

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular