HomeIPL 2026Aaj Kiska Match Hai: Today IPL Match 2nd April 2026 आईपीएल में...

Aaj Kiska Match Hai: Today IPL Match 2nd April 2026 आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

Today IPL Match 2nd April 2026: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के संस्करण में आज (2 अप्रैल, 2026) को कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइज़र्स हैदराबाद (KKR VS SRH) के बीच में कोलकाता के ईडन गार्डन (Eden Garden) में खेला जाएगा। कोलकाता के ईडन गार्डन में होने वाला यह मुकाबला सीजन का छठा मुकाबला है. कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइज़र्स हैदराबाद (KKR VS SRH) दोनों ही टीमों को उनके पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. जिसके बाद अब कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइज़र्स हैदराबाद दोनों ही टीमें इस मुकाबले में जीत हासिल करके सीजन में अपनी पहली जीत अर्जित करना चाहेगी.

इस मुकाबले में कप्तानी की बात करें तो कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कप्तानी करेंगे वहीं सनराइज़र्स हैदराबाद के लिए ईशान किशन (Ishan Kishan) कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि आईपीएल में जब- जब कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइज़र्स हैदराबाद (KKR VS SRH) की टीम आमने- सामने रही है तो उनका क्या रिजल्ट रहा है?

SRH खत्म करना चाहेगी दशकों का इंतज़ार

सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) की टीम जो आईपीएल 2026 के सीजन में शुरूआती कुछ मुकाबले ईशान किशन (Ishan Kishan) की अगुवाई में खेल रही है. इस टीम की बात करें तो उन्होंने अपनी पहली और आखिरी आईपीएल (IPL) ट्रॉफी साल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को मात देकर अपने नाम किया था. जिसके बाद लगभग 10 सीजन से सनराइज़र्स हैदराबाद अपनी दूसरी ट्रॉफी के इंतज़ार में है. पिछले 10 आईपीएल संस्करण में से साल 2018 में टीम को फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और साल 2024 में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के सामने फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था.

KKR दोहराना चाहेगी साल 2024 का कारनामा

कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) जिन्होंने साल 2024 में ही सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) को मात देकर अपनी तीसरी आईपीएल ट्रॉफी जीती थी. ऐसे में अब कोलकाता नाईट राइडर्स आईपीएल (KKR) 2026 के सीजन में अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की अगुवाई में साल 2024 के सीजन का कारनामा दोहरा कर अपनी चौथी आईपीएल ट्रॉफी जीतना चाहेगी.

यह भी पढ़े: रविचंद्रन अश्विन ने साइन किया मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट, आईपीएल के बीच इस टीम से जुड़ने का किया ऐलान

KKR VS SRH हेड टू हेड

कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइज़र्स हैदराबाद (KKR VS SRH) के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से 10 मुकाबलों में सनराइज़र्स हैदराबाद ने जीत दर्ज की है, वहीं 20 मुकाबलों में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) को जीत मिली है. पिछले आईपीएल (IPL) सीजन के पहले मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद ने कोलकाता नाईट राइडर्स को 110 रनों से मात दी थी. वहीं सीजन में खेले गए दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुकाबला 80 रनों से अपने नाम किया था.

वहीं टीमों के हाई स्कोर की बात करें तो सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ कोलकाता नाईट राइडर्स का हाईएस्ट स्कोर 208 रन रहा है, जबकि सबसे छोटा टीम स्कोर 101 रन का है. वहीं, कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ सनराइज़र्स हैदराबाद का सबसे बड़ा स्कोर 278 रन का रहा और सबसे छोटा स्कोर 113 रन का रहा है.’

KKR Team Squad for IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाईट राइडर्स का स्क्वॉड

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), फिन एलेन, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रामनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, दक्ष कामरा

SRH Team Squad for IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए सनराइज़र्स हैदराबाद का स्क्वॉड

ईशान किशन (कप्तान) (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलील अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, डेविड पेन, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, शिवम मावी, ज़ीशान अंसारी, कामिंदु मेंडिस, ब्रायडन कार्स, प्रफुल हिंगे, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार

KKR Predicted Playing 11 Against SRH: सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता नाईट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11

फिन एलेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रामनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी

इम्पैक्ट प्लेयर: कार्तिक त्यागी

SRH Predicted Playing 11 Against KKR: कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ सनराइज़र्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलील अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा

इम्पैक्ट प्लेयर: डेविड पेन

KKR Schedule for IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाईट राइडर्स का शेड्यूल

क्रमांकतारीखमुकाबलासमय
12 अप्रैल 2026KKR vs SRH7:30 PM
26 अप्रैल 2026KKR vs PBKS7:30 PM
39 अप्रैल 2026KKR vs LSG7:30 PM
414 अप्रैल 2026CSK vs KKR7:30 PM
517 अप्रैल 2026GT vs KKR7:30 PM
619 अप्रैल 2026KKR vs RR3:30 PM
726 अप्रैल 2026LSG vs KKR7:30 PM
83 मई 2026SRH vs KKR3:30 PM
98 मई 2026DC vs KKR7:30 PM
1013 मई 2026RCB vs KKR7:30 PM
1116 मई 2026KKR vs GT7:30 PM
1220 मई 2026KKR vs MI7:30 PM
1324 मई 2026KKR vs DC7:30 PM

SRH Schedule for IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए सनराइज़र्स हैदराबाद का शेड्यूल

क्रमांकतारीखमुकाबलासमय
12 अप्रैल 2026KKR vs SRH7:30 PM
25 अप्रैल 2026SRH vs LSG3:30 PM
311 अप्रैल 2026PBKS vs SRH3:30 PM
413 अप्रैल 2026SRH vs RR7:30 PM
518 अप्रैल 2026SRH vs CSK7:30 PM
621 अप्रैल 2026SRH vs DC7:30 PM
725 अप्रैल 2026RR vs SRH7:30 PM
829 अप्रैल 2026MI vs SRH7:30 PM
93 मई 2026SRH vs KKR3:30 PM
106 मई 2026SRH vs PBKS7:30 PM
1112 मई 2026SRH vs GT7:30 PM
1218 मई 2026CSK vs SRH7:30 PM
1322 मई 2026SRH vs RCB7:30 PM

यह भी पढ़े: IPL के बीच दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान, जल्द बनेंगे चेयरमैन ऑफ सेलेक्टर


Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular