IPL 2026 FINAL: आईपीएल 2026 का फाइनल (IPL2026 FINAL) मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला जाएगा. आईपीएल 2026 फाइनल मैच में एक तरफ विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार उनका दूसरा आईपीएल ख़िताब जितवाना चाहेंगे वहीं दूसरी तरफ शुभमन गिल अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को दूसरा आईपीएल ख़िताब जितवाने की पूरी कोशिश करते हुए नजर आएंगे. ऐसे में अगर अहमदाबाद के मैदान पर होने वाला IPL 2026 FINAL मुकाबला रद्द हो जाता है तो नियमों के अनुसार RCB-GT में से कौन-सी चैंपियन बनेगी? तो आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ सकते है.
नियमों के अनुसार RCB बन जाएगी IPL 2026 चैंपियन
अगर किसी भी कारणवश IPL 2026 FINAL मुकाबला रद्द हो जाता है तो रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम दूसरी आईपीएल ट्रॉफी जीत सकती है. ऐसा इसलिए होगा आईपीएल के नियम के अनुसार लीग स्टेज के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पॉइंट्स टेबल पर पहले पायदान पर थी. वहीं गुजरात टाइटंस दूसरे पायदान पर थी. जिस कारण से पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस से टॉप पर रहने के चलते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बारिश के कारण IPL 2026 FINAL मुकाबला रद्द होने की स्थिति में फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी.
RCB vs GT IPL 2026 FINAL Match Preview
आईपीएल 2026 सीजन का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच में 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कप्तानी रजत पाटीदार करेंगे वहीं गुजरात टाइटंस के लिए कप्तानी शुभमन गिल करते हुए नजर आएँगे.
RCB vs GT IPL 2026 FINAL: Narendra Modi Stadium, Ahmedabad Pitch Report
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच में आईपीएल 2026 फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान की बात करें तो इसे अक्सर चेसिंग ग्राउंड माना जाता है. ऐसे में टॉस जीतकर कप्तान चेस करना ही पसंद करते है लेकिन अगर टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है और उन्होंने अपने 20 ओवर के कोटे में 220 से अधिक का स्कोर खड़ा कर दिया तो चेसिंग करना इतना आसान नहीं होगा.
RCB vs GT Head To Head Record
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच में अब तक 9 मुकाबले खेले गए है. जिसमें से 4 मुकाबले गुजरात टाइटंस और 5 मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किए हैं. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में हुए 3 मुकाबले की बात करें तो 2 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने जीत अर्जित की है.
RCB vs GT IPL 2026 FINAL: Where to Watch?
आईपीएल 2026 सीजन का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.
RCB vs GT IPL 2026 FINAL: Player to Watch Out For
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम की तरफ से विराट कोहली, टिम डेविड, खुद कप्तान रजत पाटीदार और भुवनेश्वर कुमार स्टार प्लेयर्स साबित हो सकते हैं. वहीं बात करें अगर गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) टीम की तो कप्तान शुभमन गिल, जोस बटलर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.
RCB vs GT IPL 2026 FINAL Probable Playing XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11
वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड
इम्पैक्ट प्लेयर- रसिख सलाम
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11
साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक कुमार, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा
RCB vs GT IPL 2026 FINAL Match Prediction
आईपीएल 2026 फाइनल मुकाबला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के जीत हासिल करने के लिए चांस सबसे ज्यादा है.
RCB vs GT IPL 2026 FINAL Match Prediction, RCB vs GT IPL 2026 FINAL, RCB vs GT Pitch Report, Today’s Match RCB vs GT, IPL 2026, RCB vs GT Match Prediction, RCB vs GT Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans
