Rajat Patidar: आईपीएल (IPL) ट्रॉफी विनर कप्तान रजत पाटीदार महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा के बाद पहले ऐसे कप्तान बन गए है जिन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी को लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जितवाई है. इसी के साथ रजत पाटीदार की गिनती अब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जैसे दिग्गज कप्तानों की लिस्ट में होने लगी है. एक तरफ जहां रजत पाटीदार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को उनका दूसरा आईपीएल ट्रॉफी जितवाया है. वहीं दूसरी तरफ रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को हाल ही में इंडियन टीम के कप्तान के रूप में भी चुना गया है. अगर आप भी जानना चाहते है कि रजत पाटीदार आईपीएल के बाद किस टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे तो आप नीचे दिए गए सेक्शन को पढ़ सकते है.
ग्वालियर चीता के लिए रजत पाटीदार करेंगे कप्तानी
आईपीएल (IPL) के तर्ज़ पर मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा शुरू होने वाली MPL T20 Scindia Cup 2026 की शुरुआत 3 जून से होने वाली है. इसी स्टेट लीग में रजत पाटीदार को ग्वालियर चीता की टीम में शामिल होने के साथ- साथ कप्तानी का मौका दिया गया है. ग्वालियर चीता (Gwalior Cheetah) के टीम की बात करें तो इसमें मंगेश यादव (Mangesh Yadav) और आकाश सिंह रघुवंशी जैसे स्टार प्लेयर भी शामिल है.
बतौर बल्लेबाज भी रजत पाटीदार के लिए शानदार रहा IPL 2026 का सीजन
रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने आईपीएल 2026 के सीजन में न सिर्फ बतौर कप्तान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को उनका दूसरा IPL ट्रॉफी जितवाया बल्कि बतौर बल्लेबाज भी रजत पाटीदार ने इस सीजन खेले 14 मुकाबलो में 196 की स्ट्राइक रेट से 486 रन बनाए है. रजत पाटीदार के आईपीएल 2026 सीजन के सबसे अहम पारी की बात करें तो क्वालीफ़ायर 1 में रजत पाटीदार ने 33 गेंदों पर नाबाद 93 की रनों की पारी खेलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2026 सीजन के फाइनल में पहुंचाया था.
MPL T20 Scindia Cup 2026 में Gwalior Cheetah TEAM SQUAD
आकाश सिंह रघुवंशी, अनिल मौर्य, अनुभव अग्रवाल, अर्पित पटेल, ईशान अफरीदी, कार्तिक परिहार, कुलदीप गेही, मंगेश यादव, पार्थ चौधरी, रजत पाटीदार, सौम्य कुमार पांडे, तुषार वर्मा, वंदित जोशी, वरुण शिंदे, वरुण तिवारी, विकास शर्मा
