SuryaKumar Yadav: आईपीएल 2026 प्लेऑफ (IPL 2026 Play off) के मुकाबले जारी है. एक तरफ जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 फाइनल में अपनी जगह बना ली है. वहीं दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस (GT), सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) आईपीएल 2026 फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए होड़ में है. इसी बीच टीम इंडिया के टी20I फॉर्मेट के कप्तान सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) ने बीच आईपीएल (IPL) सीजन एक बड़ा फैसला लेते हुए यूगांडा के खिलाफ होने वाले टी20 मैच में खेलने का फैसला किया है.
30 मई को यूगांडा के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे सूर्यकुमार यादव
युगांडा (Uganda) की टीम इस समय मुंबई के दौरे पर आई हुई है. इस दौरान यूगांडा की टीम मुंबई टी20 लीग में खेलने वाली 4 फ्रेंचाइजी के साथ 1-1 टी20 मुकाबला खेलेगी. ऐसे में अब जब सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल के बाद शुरू होने वाले मुंबई टी20 लीग (Mumbai T20 League) में अपनी फ्रेंचाइजी ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट (Triumphs Knights MNE) से खेलने का फैसला किया है तो अब सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) 30 मई को ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट की ओर से यूगांडा के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे.
फॉर्म में आना चाहेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) के लिए बतौर बल्लेबाज आईपीएल 2026 (IPL 2026) का सीजन बेहद ही साधारण रहा है. सूर्यकुमार यादव ने पूरे आईपीएल 2026 के सीजन में सिर्फ 2 अर्धशतकीय पारी खेली है. ऐसे में अब सूर्यकुमार यादव मुंबई टी20 लीग में मैदान पर उतरने से पहले यूगांडा के खिलाफ होने वाले टी20 मैच में बल्ले से रन बनाकर फॉर्म में वापिस आना चाहेंगे.
यह भी पढ़े: IPL प्लेऑफ में ईशान किशन ने मचाई बल्ले से धूम, आंकड़े देख कप्तान रियान के छूटे पसीने
