Homeक्रिकेटENG-W vs IND-W Match Prediction, 1st T20I - पहले टी20I में किस...

ENG-W vs IND-W Match Prediction, 1st T20I – पहले टी20I में किस टीम का पलड़ा भारी? जानें टॉप पिक्स और संभावित प्लेइंग 11

ENG-W vs IND-W Match Prediction: इंग्लैंड वुमेन बनाम इंडिया वुमेन (ENG-W vs IND-W Match Prediction) पहला T20 काउंटी ग्राउंड, चेम्सफोर्ड में खेला जाएगा. इंग्लैंड वुमेन ने हाल ही में न्यूजीलैंड वुमेन के खिलाफ 2-1 से T20 श्रृंखला जीती है. इस श्रृंखला में अनुभवी बल्लेबाज डैनी वायट-हॉज टीम में वापसी कर रहे हैं हालांकि टीम की नियमित कप्तान नैट साइवर-ब्रंट अभी भी चोट के चलते इस पहले मैच से बाहर रहेंगी.

दूसरी तरफ इंडिया वुमेन को अपनी पिछली T20 श्रृंखला में साउथ अफ्रीका वुमेन के खिलाफ 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में जून 2026 में होने वाले वूमेंस टी20I वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया जीत की लय हासिल करना चाहेगी. गौरतलब है कि पिछले साल टीम इंडिया वुमेन ने इंग्लैंड को उसकी सरज़मीं पर 2-1 से हराया था. इस श्रृंखला में भी हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम एक बार फिर उसी प्रदर्शन को दोहराने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में आइए जानते है कि ENG-W vs IND-W Match में किस टीम का पलड़ा भारी है?

ENG-W vs IND-W Match Preview

विवरणजानकारी
मैचEngland Women vs India Women 1st T20I
स्टेडियमCounty Ground
मैच की तारीख28 मई 2026, रात 11:00 बजे (IST)
स्थानीय समयशाम 6:30 बजे (Chelmsford Local Time)
लाइव स्ट्रीमिंगSony LIV
लाइव टेलीकास्टSony Sports Network

यह मुकाबला भारत महिला टीम के इंग्लैंड दौरे 2026 का पहला T20I मैच है और चेम्सफोर्ड के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा.

ENG-W vs IND-W Head-to-Head Record

आँकड़ारिकॉर्ड
कुल मैच10
इंग्लैंड वुमेन ने जीते6
इंडिया वुमेन ने जीते4
ड्रॉ/टाई0

ENG-W vs IND-W Pitch Report

ENG-W vs IND-W 1st T20I काउंटी ग्राउंड, चेम्सफोर्ड में खेला जाएगा. इस मैदान पर अभी तक महिला क्रिकेट के 4 मैच खेले गए हैं जिनमें पिच संतुलित नजर आई है. पिच रिपोर्ट के आधार पर ENG-W vs IND-W Today Match Prediction में स्पिनर्स अहम भूमिका निभाएंगे.

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत75%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत25%
पहली पारी का औसत स्कोर135
दूसरी पारी का औसत स्कोर122
पिच अनुकूलस्पिनर्स के लिए अनुकूल (55%)

ENG-W vs IND-W Probable Scores

सीनारियोपहले बल्लेबाजीपावरप्ले स्कोरअनुमानित कुल स्कोरमैच परिणाम
सीनारियो 1इंडिया वुमेन45–50160–170इंडिया वुमेन की जीत की संभावना
सीनारियो 2इंग्लैंड वुमेन40–45140–150इंडिया वुमेन की जीत की संभावना

ENG-W vs IND-W Probable Playing XI

इंग्लैंड वुमेन प्लेइंग-XI

टैमी ब्यूमोंट, डैनी वायट-हॉज, सोफिया डंकले, एलिस कैप्सी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), चार्ली डीन (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर, इस्सी वोंग, लिंसी स्मिथ

इंडिया वुमेन प्लेइंग-XI

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी

ENG-W vs IND-W Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

इंग्लैंड वुमेन (ENG-W) बनाम इंडिया वुमेन (IND-W) पहले टी20 मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. इंग्लैंड वुमेन ने हाल ही में T20 श्रृंखला जीती है. जिससे टीम का मनोबल ऊपर है, इस श्रृंखला में इंग्लैंड वुमेन को घरेलू परिस्थितियों का भी फायदा मिलेगा. हालांकि इंडिया वुमेन ने पिछली श्रृंखला में इंग्लैंड वुमेन को 2-1 से हराया था, जिससे टीम का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। वहीं नियमित कप्तान नैट साइवर-ब्रंट की गैरमौजूदगी इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है। ऐसे में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम एक बार फिर इंग्लैंड पर हावी होती नजर आ सकती है.

टीमजीतने की संभावना
इंग्लैंड वुमेन40%
इंडिया वुमेन60%

यह भी पढ़े: IPL 2026 Play offs के बीच सूर्यकुमार यादव ने उठाया बड़ा कदम, यूगांडा के खिलाफ टी20 मैच खेलने के लिए भरी हामी


Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular