HomeIPL 2026IPL Final में सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ियों के नाम, लिस्ट में शामिल...

IPL Final में सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ियों के नाम, लिस्ट में शामिल है एकमात्र भारतीय खिलाड़ी

IPL Final: आईपीएल 2026 फाइनल (IPL 2026 Final) मुकाबला मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और क्वालीफ़ायर 2 का मुकाबला जीतने वाली टीम के बीच में खेला जाएगा. ऐसे में अगर आप जानना चाहते है कि आईपीएल के फाइनल (IPL Final) मुकाबले में अब तक किन- किन खिलाड़ियों ने शतक लगाया है और यह भी जानना चाहते है कि उस लिस्ट में शामिल एकमात्र भारतीय खिलाड़ी कौन है तो आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ सकते है.

आईपीएल फाइनल में सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है 2 का नाम

आईपीएल के इतिहास में अब तक 18 फाइनल खेले जा चुके है और इस दौरान अब तक सभी सीजन को मिलाकर आईपीएल फाइनल (IPL Final) के दौरान सिर्फ 2 शतक देखने को मिले है. पहला शतक साल 2014 में किंग्स XI पंजाब और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच हुए मुक़ाबले में ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) के बल्ले से निकले था. वहीं आईपीएल फाइनल में आखिरी शतक साल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर शेन वॉटसन (Shane Watson) ने सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ जड़ा था.

लिस्ट में शामिल एकमात्र भारतीय खिलाड़ी है ऋद्धिमान साहा

ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) की बात करे तो उन्होंने अपने आईपीएल करियर के दौरान KKR, CSK, Kings XI Punjab, SRH और Gujarat Titans का प्रतिनिधित्व किया है. बतौर बल्लेबाज देखें तो ऋद्धिमान साहा ने अपने आईपीएल करियर में चुनिंदा पारी ही खेली है लेकिन आईपीएल फाइनल में शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी ऋद्धिमान साहा ही है. ऋद्धिमान साहा ने साल 2014 में हुए फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ 55 गेंदों पर 115 रनों की पारी खेली थी लेकिन अपनी शतकीय पारी के बावजूद फाइनल मुकाबले में किंग्स XI पंजाब को हार का सामना करना पड़ा था.

यह भी पढ़े: बारिश से रद्द हुआ GT vs RR Qualifier 2 मुकाबला, तो कौन सी टीम RCB के साथ खेलेगी IPL 2026 Final? जानें पूरा समीकरण


Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular