GT vs RR Qualifier 2: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अब प्लेऑफ मैचों की बारी आ चुकी है. क्वालिफायर-1 का मुकाबला जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 FINAL में अपनी जगह बना ली है. वहीं राजस्थान रॉयल्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को IPL Playoffs Eliminator में मात देकर IPL Playoffs Qualifier 2 में अपनी जगह बना ली है. IPL 2026 Playoffs Qualifier 2 का मुकाबला 29 मई को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच में न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर खेला जाएगा.
ऐसे तो क्वालिफायर-2 (IPL 2026 GT vs RR Qualifier 2) मुकाबले के दौरान चंडीगढ़ में मौसम सुनहरा रहने की उम्मीद जताई गई है और बारिश की संभावना ना के बराबर है. हालांकि मौसम कब बदल जाए, इसका अनुमान लगाना मुश्किल रहता है. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि चंडीगढ़ में मौसम बिगड़ता है और बारिश के चलते मैच रद्द जाता है तो क्या होगा? कौन सी टीम आईपीएल 2026 से बाहर होगी. ऐसे में इस लेख में हमने इससे जुड़े नियमों को खंगाला है.
GT की होगी IPL 2026 Final में एंट्री
अगर किसी भी कारणवश IPL 2026 Qualifier 2 का मुकाबला रद्द हो जाता है तो शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में खेलने वाली गुजरात टाइटंस की टीम IPL 2026 फाइनल में अपनी जगह बना लेगी. ऐसा इसलिए होगा क्योंकि आईपीएल के नियम के अनुसार लीग स्टेज के बाद गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंट्स टेबल पर दूसरे पायदान पर थी. वहीं राजस्थान रॉयल्स चौथे पायदान पर थी. जिस कारण से पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स से टॉप पर रहने के चलते गुजरात टाइटंस की टीम बारिश के कारण IPL 2026 Qualifier 2 मुकाबला रद्द होने की स्थिति में फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी.
GT vs RR IPL 2026 Qualifier 2 Match Preview
आईपीएल 2026 सीजन का Qualifier 2 मुकाबला गुजरात टाइटंसऔर राजस्थान रॉयल्स के बीच में 29 मई को न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर खेला जाएगा. इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के लिए कप्तानी शुभमन गिल करेंगे वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तानी रियान पराग करते हुए नजर आएँगे.
GT vs RR IPL 2026 Qualifier 2, New Chandigarh Pitch Report
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच में आईपीएल 2026 क्वालीफ़ायर 2 का मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान की बात करें तो इसे अक्सर चेसिंग ग्राउंड माना जाता है. ऐसे में टॉस जीतकर कप्तान चेस करना ही पसंद करते है लेकिन अगर टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है और उन्होंने अपने 20 ओवर के कोटे में 220 से अधिक का स्कोर खड़ा कर दिया तो चेसिंग करना इतना आसान नहीं होगा.
GT vs RR IPL 2026 Qualifier 2: Where to Watch?
आईपीएल 2026 सीजन का 73वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच में न्यू चंडीगढ़ के स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.
GT vs RR IPL 2026 Qualifier 2 Probable Playing 11
राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई
इम्पैक्ट प्लेयर- शिवम दुबे
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11
साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक कुमार, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा
GT vs RR IPL 2026 Qualifier 2 Match Prediction
आईपीएल 2026 के 73वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम जीत हासिल करने के लिए चांस ज्यादा है.
यह भी पढ़े: IPL प्लेऑफ में शर्मनाक है विराट कोहली के आंकड़े, बल्ले से निकले सिर्फ इतने रन
GT vs RR IPL 2026 Qualifier 2 Match Prediction, GT vs RR Pitch Report, Today’s Match GT vs RR Qualifier 2, IPL 2026, GT vs RR IPL 2026 Qualifier 2 Match Prediction, GT vs RR Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Gujarat Titans vs Rajasthan Royals
