HomeIPL 2026RCB vs GT के बीच होगा IPL 2026 FINAL, जानें कोहली-गिल में...

RCB vs GT के बीच होगा IPL 2026 FINAL, जानें कोहली-गिल में कौन जीतेगा अपना दूसरा IPL खिताब

IPL 2026 FINAL: आईपीएल 2026 का फाइनल (IPL 2026 FINAL) मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला जाएगा. आईपीएल 2026 फाइनल मैच में एक तरफ विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार उनका दूसरा आईपीएल ख़िताब जितवाना चाहेंगे वहीं दूसरी तरफ शुभमन गिल अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को दूसरा आईपीएल ख़िताब जितवाने की पूरी कोशिश करते हुए नजर आएंगे. ऐसे में अगर आप जानना चाहते है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT Match Prediction) के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है तो आप नीचे दिए गए सेक्शन को पढ़ सकते है.

RCB vs GT IPL 2026 FINAL Match Preview

आईपीएल 2026 सीजन का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT IPL 2026 FINAL Match Preview) के बीच में 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कप्तानी रजत पाटीदार करेंगे वहीं गुजरात टाइटंस के लिए कप्तानी शुभमन गिल करते हुए नजर आएँगे.

RCB vs GT IPL 2026 FINAL: Narendra Modi Stadium, Ahmedabad Pitch Report

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच में आईपीएल 2026 फाइनल (RCB vs GT IPL 2026 FINAL) मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान की बात करें तो इसे अक्सर चेसिंग ग्राउंड माना जाता है. ऐसे में टॉस जीतकर कप्तान चेस करना ही पसंद करते है लेकिन अगर टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है और उन्होंने अपने 20 ओवर के कोटे में 220 से अधिक का स्कोर खड़ा कर दिया तो चेसिंग करना इतना आसान नहीं होगा.

RCB vs GT Head To Head Record

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT Head To Head Record) के बीच में अब तक 9 मुकाबले खेले गए है. जिसमें से 4 मुकाबले गुजरात टाइटंस और 5 मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किए हैं. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में हुए 3 मुकाबले की बात करें तो 2 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने जीत अर्जित की है.

RCB vs GT IPL 2026 FINAL: Where to Watch?

आईपीएल 2026 सीजन का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.

RCB vs GT IPL 2026 FINAL: Player to Watch Out For

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम की तरफ से विराट कोहली, टिम डेविड, खुद कप्तान रजत पाटीदार और भुवनेश्वर कुमार स्टार प्लेयर्स साबित हो सकते हैं. वहीं बात करें अगर गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) टीम की तो कप्तान शुभमन गिल, जोस बटलर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

RCB vs GT IPL 2026 FINAL Probable Playing XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11

वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड

इम्पैक्ट प्लेयर- रसिख सलाम

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक कुमार, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा

RCB vs GT IPL 2026 FINAL Match Prediction

आईपीएल 2026 फाइनल मुकाबला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के जीत हासिल करने के लिए चांस सबसे ज्यादा है.

RCB vs GT IPL 2026 FINAL Match Prediction, RCB vs GT IPL 2026 FINAL, RCB vs GT Pitch Report, Today’s Match RCB vs GT, IPL 2026, RCB vs GT Match Prediction, RCB vs GT Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular