HomeIPL 2026IPL प्लेऑफ में ईशान किशन ने मचाई बल्ले से धूम, आंकड़े देख...

IPL प्लेऑफ में ईशान किशन ने मचाई बल्ले से धूम, आंकड़े देख कप्तान रियान के छूटे पसीने

Ishan Kishan: टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) के लिए आईपीएल 2026 का सीजन काफी शानदार रहा है. ईशान किशन ने आईपीएल 2026 के सीजन में खेले 14 मुकाबलो में 178 से अधिक की स्ट्राइक रेट से खेलते 569 रन बनाए है. ऐसे में आईपीएल 2026 एलिमिनेटर (IPL 2026 Eliminator) में जब ईशान किशन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे तो आईपीएल 2026 के सीजन में अब तक किए गए अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे. ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि ईशान किशनका आईपीएल प्लेऑफ में अब तक का प्रदर्शन किस तरह का रहा है तो उसके लिए आपको इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा.

आईपीएल प्लेऑफ में ऐसा है ईशान किशन का प्रदर्शन

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने अपने 10 साल लंबे आईपीएल करियर में अब तक प्लेऑफ में 9 मुकाबले खेले हैं. इन 9 मुकाबलों में ईशान किशन ने 27 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए हैं. वहीं आईपीएल 2020 के सीजन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए खेलते हुए ईशान किशन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ क्वालीफ़ायर 1 और फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को उनके आईपीएल इतिहास की पांचवी ट्रॉफी जितवाई थी.

ईशान किशन भी है ऑरेंज कैप की रेस में शामिल

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सीजन में अब तक खेले 14 मैचों में 569 रन बनाए हैं. ऐसे में अब अगर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए ईशान किशन 83 रनों से अधिक की पारी खेलते हुए ईशान किशन ऑरेंज कैप अपने नाम कर लेंगे.

यह भी पढ़े: IPL प्लेऑफ में शर्मनाक है विराट कोहली के आंकड़े, बल्ले से निकले सिर्फ इतने रन

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular