Rajat Patidar: रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार (31 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में आईपीएल 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ट्रॉफी डिफेंड की है. रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने लगातार दूसरी बार IPL ट्रॉफी पर कब्जा किया और आईपीएल में ऐसा करने वाले वह तीसरे और 2 आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार चौथे कप्तान बने.
वहीं इसी बीच रजत पाटीदार ने एक ऐसा रिकॉर्ड भी बनाया है जिसे अपने नाम करने में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जैसे दिग्गज कप्तानों को भी दशकों का समय लगा लेकिन रजत पाटीदार ने महज 28 मैचों में उस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है. अगर आप भी जानना चाहते है कि वो कौन सा रिकॉर्ड है जिसे रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने महज 28 मैचों में अपने नाम किया है तो आपको इस सेक्शन को अंत तक पढ़ना होगा.
कप्तान के तौर पर सबसे कम मैचों में 2 IPL ट्रॉफी जीतने वाली खिलाड़ी बने रजत पाटीदार
रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने बतौर कप्तान अपने पहले आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 18 साल के बाद पहली आईपीएल ट्रॉफी जितवाई थी. वहीं बतौर कप्तान अपने दूसरे आईपीएल सीजन में भी रजत पाटीदार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दूसरी आईपीएल ट्रॉफी जितवाई है. ऐसे में रजत पाटीदार सबसे कम 28 मैचों में अपनी टीम को 2 आईपीएल ट्रॉफी जितवाने वाले कप्तान बन गए है. इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को 44 और महेंद्र सिंह धोनी को 59 मुकाबले लगे थे. वहीं टीम इंडिया के मौजूदा कोच गौतम गंभीर को इस 2 ट्रॉफी जीतने के लिए 79 मैचों इंतज़ार करना पड़ा था.
ग्वालियर चीता के लिए रजत पाटीदार करेंगे कप्तानी
आईपीएल (IPL) के तर्ज़ पर मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा शुरू होने वाली MPL T20 Scindia Cup 2026 की शुरुआत 3 जून से होने वाली है. इसी स्टेट लीग में रजत पाटीदार को ग्वालियर चीता की टीम में शामिल होने के साथ- साथ कप्तानी का मौका दिया गया है. ग्वालियर चीता (Gwalior Cheetah) के टीम की बात करें तो इसमें मंगेश यादव (Mangesh Yadav) और आकाश सिंह रघुवंशी जैसे स्टार प्लेयर भी शामिल है.
यह भी पढ़े: IPL जीतते ही रजत पाटीदार बने इंडियन टीम के कप्तान
