HomeIPL 2026रविचंद्रन अश्विन ने साइन किया मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट, आईपीएल के बीच...

रविचंद्रन अश्विन ने साइन किया मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट, आईपीएल के बीच इस टीम से जुड़ने का किया ऐलान

Ravichandran Ashwin: टीम इंडिया (Team India) के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने साल 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. जिसके बाद साल 2025 के आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलने के बाद अश्विन ने आईपीएल से भी संन्यास का ऐलान कर दिया था लेकिन अब जब आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत हो गई है.

इसी बीच रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को लेकर खबर आ रही है कि आईपीएल (IPL) के बीच अश्विन ने मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट साइन करके एक फ्रेंचाइज़ी के साथ जुड़ने का फैसला कर लिया है.

रविचंद्रन अश्विन ने MLC में साइन किया कॉन्ट्रैक्ट

अमेरिका में होने वाले मेजर लीग क्रिकेट 2026 (Major League Cricket 2026) सीजन के लिए रविचंद्रन अश्विन ने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स (San Francisco Unicorns) के साथ करार किया है. इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ये पहला मौका होगा जब रविचंद्रन अश्विन किसी विदेशी टी20 लीग में खेलते हुए नजर आएंगे.

इससे पहले अश्विन ने बिग बैश लीग (Big Bash League) में भी सिडनी थंडर के साथ करार किया था, लेकिन अपनी चोट के कारण वह टीम में शामिल नहीं हो सके थे. ऐसे में जब 18 जून से शुरू होने वाले मेजर लीग क्रिकेट में अश्विन सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स (San Francisco Unicorns) के लिए बतौर खिलाड़ी मैदान पर उतरते हुए नजर आएंगे.

यह भी पढ़े: साल 2026-27 के लिए टीम इंडिया के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 26 साल बाद ये टीम करेगी भारत का दौरा

आईपीएल में भी इस टीम का हिस्सा है अश्विन

आईपीएल 2026 (IPL 2026) सीजन की बात करें तो इस सीजन में अश्विन बतौर कमेंटेटर ब्राडकास्टिंग टीम का हिस्सा है. आईपीएल 2026 के सीजन में हुए पहले मुकाबले में अश्विन हरभजन सिंह (Harbhajan Singh), इरफ़ान पठान जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ कमेंटरी करते हुए नजर आए.

पाकिस्तानी खिलाड़ियों संग खेलेंगे अश्विन

रविचंद्रन अश्विन मेजर लीग क्रिकेट में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स (San Francisco Unicorns) के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. इस टीम में अश्विन पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ (Haris Rauf) के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने वाले है. ऐसे में जब से क्रिकेट समर्थकों को इस खबर के बारे में जानकारी मिली है. तब से कुछ फैंस सोशल मीडिया पर अश्विन को ट्रोल करते हुए नज़र आ रहे हैं.

यह भी पढ़े: SRH के साथ मुकाबले से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, 3 स्टार प्लेयर ने हुए टीम से बाहर


Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular