Homeक्रिकेटसाल 2026-27 के लिए टीम इंडिया के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 26...

साल 2026-27 के लिए टीम इंडिया के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 26 साल बाद ये टीम करेगी भारत का दौरा

Team India: बीसीसीआई (BCCI) ने हाल ही में साल 2026-27 के होम सीजन के लिए टीम इंडिया के शेड्यूल (Team India’s international home season 2026-27) का ऐलान कर दिया है. जिसके बाद टीम इंडिया साल 2026-27 के घरेलू सीजन में वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका जैसी टीमों के साथ- साथ एक ऐसी टीम की भी मेजबानी करने जा रही है.

जिन्होंने 2 दशकों से भारत में आकर कोई सीरीज नहीं खेली है. अगर आप भी जानना चाहते है कि साल 2026-27 के घरेलू सीजन में वो कौन-सी टीम है जो भारत में 26 साल बाद आकर खेलने वाली है है तो उसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा.

26 साल बाद ज़िम्बाब्वे की टीम करेगी भारत का दौरा

बीसीसीआई (BCCI) के द्वारा साल 2026-27 के घरेलू सीजन के लिए जारी किए गए शेड्यूल में ज़िम्बाब्वे के साथ 3 वनडे मैचों की सीरीज तय की गई है. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ज़िम्बाब्वे ने भारत में आकर आखिरी बार कोई भी सीरीज साल 2000-01 के सीजन में खेली थी. ऐसे में साल 2027 के जनवरी महीने में जब ज़िम्बाब्वे की टीम भारत आकर टीम इंडिया (Zimbabwe tour of India 2026-27) के साथ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी तो यह 26 सालों में पहला मौका होने वाला है.

ज़िम्बाब्वे ने हाल ही में भारत के खिलाफ खेला था टी20I मुकाबला

टीम इंडिया और ज़िम्बाब्वे (IND VS ZIM) के बीच हुए आखिरी मुकाबले की बात करें तो वो मुकाबला हाल ही में समाप्त हुए टी20 वर्ल्ड कप में खेला था. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में टीम इंडिया और ज़िम्बाब्वे के बीच वो टी20I मुकाबला सुपर 8 स्टेज में खेला गया था. जिसमें टीम इंडिया ने ज़िम्बाब्वे को 72 रनों की करारी शिकस्त दी थी.

Zimbabwe Tour of India 2026-27: ज़िम्बाब्वे का भारत दौरा (2026-27)

क्रमांकदिनतारीखसमयमैचस्थान
1रविवार03 जनवरी 20272:00 PMपहला वनडे (1st ODI)कोलकाता
2बुधवार06 जनवरी 20272:00 PMदूसरा वनडे (2nd ODI)हैदराबाद
3शनिवार09 जनवरी 20272:00 PMतीसरा वनडे (3rd ODI)मुंबई

यह भी पढ़े: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, MI- RCB के स्टार्स को चुना गया कप्तान- उपकप्तान

Team India Schedule 2026-27: टीम इंडिया शेड्यूल 2026-27

West Indies Tour of India 2026-27: वेस्ट इंडीज़ का भारत दौरा

क्रमांकदिनतारीखसमयमैचस्थान
1रविवार27 सितंबर 20262:00 PMपहला वनडेतिरुवनंतपुरम
2बुधवार30 सितंबर 20262:00 PMदूसरा वनडेगुवाहाटी
3शनिवार03 अक्टूबर 20262:00 PMतीसरा वनडेन्यू चंडीगढ़
4मंगलवार06 अक्टूबर 20267:00 PMपहला टी20लखनऊ
5शुक्रवार09 अक्टूबर 20267:00 PMदूसरा टी20रांची
6रविवार11 अक्टूबर 20267:00 PMतीसरा टी20इंदौर
7बुधवार14 अक्टूबर 20267:00 PMचौथा टी20हैदराबाद
8शनिवार17 अक्टूबर 20267:00 PMपांचवां टी20बेंगलुरु

Sri Lanka Tour of India 2026-27: श्रीलंका का भारत दौरा

क्रमांकदिनतारीखसमयमैचस्थान
1रविवार13 दिसंबर 20262:00 PMपहला वनडेदिल्ली
2बुधवार16 दिसंबर 20262:00 PMदूसरा वनडेबेंगलुरु
3शनिवार19 दिसंबर 20262:00 PMतीसरा वनडेअहमदाबाद
4मंगलवार22 दिसंबर 20267:00 PMपहला टी20राजकोट
5गुरुवार24 दिसंबर 20267:00 PMदूसरा टी20कटक
6रविवार27 दिसंबर 20267:00 PMतीसरा टी20पुणे

Zimbabwe Tour of India 2026-27: जिम्बाब्वे का भारत दौरा

क्रमांकदिनतारीखसमयमैचस्थान
1रविवार03 जनवरी 20272:00 PMपहला वनडेकोलकाता
2बुधवार06 जनवरी 20272:00 PMदूसरा वनडेहैदराबाद
3शनिवार09 जनवरी 20272:00 PMतीसरा वनडेमुंबई

Border Gavaskar Trophy 2026-27: ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा

क्रमांकदिन (से)तारीख (से)दिन (तक)तारीख (तक)समयमैचस्थान
1गुरुवार21 जनवरी 2027सोमवार25 जनवरी 20279:30 AMपहला टेस्टनागपुर
2शुक्रवार29 जनवरी 2027मंगलवार02 फरवरी 20279:30 AMदूसरा टेस्टचेन्नई
3गुरुवार11 फरवरी 2027सोमवार15 फरवरी 20279:00 AMतीसरा टेस्टगुवाहाटी
4शुक्रवार19 फरवरी 2027मंगलवार23 फरवरी 20279:30 AMचौथा टेस्टरांची
5शनिवार27 फरवरी 2027बुधवार03 मार्च 20279:30 AMपांचवां टेस्टअहमदाबाद

यह भी पढ़े: Team India Schedule 2026: IPL के बाद जापान का दौरा करेगी भारतीय टीम, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल


Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular