Homeक्रिकेटTeam India Schedule 2026: अफ़ग़ानिस्तान सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का...

Team India Schedule 2026: अफ़ग़ानिस्तान सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

Team India Schedule 2026: टीम इंडिया (Team India) ने हाल ही में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की अगुवाई में तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है. जिसके बाद अब सभी भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में अपनी-अपनी फ्रेंचाइज़ी के लिए खेलेंगे.

वहीं दूसरी तरफ बीसीसीआई (BCCI) ने साल 2026 के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल (Team India Schedule 2026) तय कर दिया है. जिसके बाद बीसीसीआई ने हाल ही में अजीत अगरकर की अगुवाई में अफ़ग़ानिस्तान के साथ होने वाले टेस्ट मैच और वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. अगर आप भी जानना चाहते है कि अफ़ग़ानिस्तान के साथ टेस्ट मैच और वनडे सीरीज के लिए किन- किन खिलाड़ियों को मौका मिला है तो उसके लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़िए.

अफ़ग़ानिस्तान सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान

अफ़ग़ानिस्तान के साथ टीम इंडिया को आईपीएल 2026 सीजन के समाप्त होने के तुरंत 1 टेस्ट मैच और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. टेस्ट मैच 6 से 10 जून के बीच चंडीगढ़ के मुल्लनपुर में खेला जाएगा. वहीं वनडे मुकाबले धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई के मैदान पर खेला जाएगा.

अफ़ग़ानिस्तान के साथ टेस्ट मैच के लिए चुनी गई टीम इंडिया

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, हर्ष दुबे और गुरनूर बरार

अफ़ग़ानिस्तान ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया

शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), केएल राहुल, नितीश रेड्डी, हार्दिक पंड्या, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, गुरनूर बरार

साल 2026 में जापान का दौरा करेगी टीम इंडिया

साल 2026 में टीम इंडिया (India tour of Japan 2026) अपने इतिहास में पहली बार जापान का दौरा करेगी. जापान दौरे की बात करें तो साल 2023 में जैसे टीम इंडिया ने एशियन गेम्स (Asian Games 2026) खेलने के लिए चीन का दौरा किया था. वहीं अब साल 2026 में एशियन गेम्स का आयोजन जापान में होने जा रहा है. ऐसे में टीम इंडिया सितंबर-अक्टूबर महीने के दौरान जापान के दौरे पर जाएगी.

यह भी पढ़े: RCB Match Ticket Booking: चाहिए IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच टिकट? यहां जानें पूरा प्रोसेस

जून में आयरलैंड का दौरा करेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया जून 2026 के महीने में अफ़ग़ानिस्तान के साथ 1 टेस्ट और 3 वनडे (AFG VS INDI) मैच खेलने के बाद आयरलैंड दौरे पर जाकर 2 टी20I मैच जाएगी. वहीं आयरलैंड दौरे (India Tour of Ireland 2026) के तुरंत बाद टीम इंडिया इंग्लैंड (India Tour of England 2026) के साथ 3 वनडे और 5 टी20I मैचों की सीरीज खेलेगी.

बांग्लादेश के दौरे पर भी जा सकती है टीम इंडिया

साल 2025 में टीम इंडिया (Team India) को अगस्त महीने में बांग्लादेश का दौरा करना था लेकिन उस दौरान बांग्लादेश के हालात को देखते हुए टीम इंडिया के दौरे को 1 साल के लिए स्थगित कर दिया गया था. ऐसे में अब यह माना जा रहा है कि टीम इंडिया साल 2026 में बांग्लादेश के दौरे (India Tour of Bangladesh 2026) पर 3 वनडे और 3 टी20I खेलने के लिए रवाना हो सकती है.

श्रीलंका और न्यूजीलैंड का भी दौरा करेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया साल 2026 में जापान, आयरलैंड, बांग्लादेश के साथ-साथ श्रीलंका और न्यूजीलैंड का दौरा करेगी. श्रीलंका दौरे (India Tour of Sri Lanka 2026) पर टीम इंडिया को 2 टेस्ट खेलना है. वहीं न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया (India Tour of New Zealand 2026) को 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20I मैचों की सीरीज खेलनी होगी.

अफ़ग़ानिस्तान, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी टीम इंडिया

साल 2026-27 में भारतीय टीम अफ़ग़ानिस्तान, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ सीरीज खेलेगी. अफ़ग़ानिस्तान (IND VS AFG) के साथ टीम इंडिया 1 टेस्ट और 3 वनडे मैच खेलेगी, वेस्टइंडीज के साथ टीम इंडिया (IND VS WI) को 3 वनडे और 5 टी20I मैच खेलने है, वहीं साल के अंत में श्रीलंका की टीम भारत आकर 3 वनडे और 3 टी20I मैचों की सीरीज खेलेगी. अंत में टीम इंडिया साल 2026-27 के क्रिकेटिंग कैलेंडर का अंत ऑस्ट्रेलिया (IND VS AUS) के साथ 5 टेस्ट मैच (Border Gavaskar Trophy 2026-27) खेलकर करेगी.

साल 2026-27 के लिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

क्रमांकमहीना / समयप्रतिद्वंदी / टूर्नामेंटस्थानमैचों का प्रारूपमैचों की संख्या
1जून 2026अफ़गानिस्तानभारत (होम)टेस्ट + वनडे1 टेस्ट, 3 ODI
2जून 2026आयरलैंडआयरलैंड (अवे)T20I2 मैच
3जून–जुलाई 2026इंग्लैंडइंग्लैंड (अवे)ODI + T20I3 ODI, 5 T20I
4संभावित (2026)बांग्लादेशबांग्लादेश (अवे)ODI + T20I3 ODI, 3 T20I
5सितंबर–अक्टूबर 2026एशियन गेम्स (जापान)जापानT20 (संभावित)
62026 (तय होना बाकी)श्रीलंकाश्रीलंका (अवे)टेस्ट2 टेस्ट
72026 (तय होना बाकी)न्यूज़ीलैंडन्यूज़ीलैंड (अवे)टेस्ट + ODI + T20I2 टेस्ट, 3 ODI, 5 T20I
82026–27वेस्टइंडीजभारत (होम)ODI + T20I3 ODI, 5 T20I
92026–27 (अंत)श्रीलंकाभारत (होम)ODI + T20I3 ODI, 3 T20I
102026–27 (अंत)ऑस्ट्रेलियाभारत (होम)टेस्ट5 टेस्ट

यह भी पढ़े: बोर्ड ने किया बड़ा ऐलान, ईशान किशन बने टीम के कप्तान

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular