Homeक्रिकेटChennai Super Kings Ticket Booking: स्टेडियम में जाकर देखना है CSK का...

Chennai Super Kings Ticket Booking: स्टेडियम में जाकर देखना है CSK का मुकाबला? तो यहां से जानें टिकट बुक करने का पूरा प्रोसेस

Chennai Super Kings Ticket Booking: आईपीएल (IPL) की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम 30 मार्च को आईपीएल 2026 सीजन का अपना पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (CSK VS RR) के साथ गुवाहाटी के मैदान पर खेलेगी.

अगर आप भी चेन्नई सुपर किंग्स के फैन है और आप भी जानना चाहते है कि आप किस तरह से स्टेडियम में बैठकर चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला (Chennai Super Kings Ticket Booking) देख सकते है तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना चाहिए.

आईपीएल 2026 के लिए CSK टिकटों की संभावित कीमत

आईपीएल 2026 (IPL 2026) सीजन के में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पहले 4 मुकाबले के लिए टिकट जारी कर दी गई है. अगर आप भी चेन्नई के एम.ए चिदंबरम स्टेडियम (M.A. Chidambaram Stadium) में होने वाले चेन्नई के मुकाबले की टिकट की संभावित कीमत के बारे में जानना चाहते हैं.तो आप नीचे दिए गए टेबल से जानकारी प्राप्त कर सकते है.

टिकट श्रेणीकीमत (रुपये में)
शुरुआती टिकट450 से 850 रुपये के करीब
मिड रेंज टिकट900 से 3000 रुपये के बीच
प्रीमियम सीटें4000 से 18000 रुपये के बीच
वीआईपी टिकट19,000 रुपये से अधिक (अनुमानित)

आईपीएल 2026 में CSK मैच की टिकट कैसे बुक करें?

अगर आप आईपीएल 2026 (IPL 2026) सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की मैच टिकट ऑनलाइन बुक करने की प्रक्रिया से अवगत होना चाहते है तो आप नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते है.

स्टेप 1. सबसे पहले आपको टिकटिंग ऐप या वेबसाइट पर जाना होगा और सर्च बार में ‘IPL 2026’ सर्च करना होगा.
स्टेप 2. अब उसके बाद आपको चेन्नई सुपर किंग्स के मैच की टिकट चाहिए, उस पर क्लिक करना होगा.
स्टेप 3. उसके बाद आपको सीटों की संख्या सिलेक्ट करना होगा.
स्टेप 4. अब उसके बाद आपको पेमेंट मेथड पर क्लिक करना होगा.
स्टेप 5. पेमेंट करने के बाद आपको कन्फर्मेशन और डिजिटल टिकट (M-Ticket) प्राप्त हो जाएगी.

यह भी पढ़े: IPL 2026 में इन टीमों से भिड़ेगी CSK, जानें कब और किससे के साथ होंगे मुकाबले

स्टेडियम जाकर आईपीएल 2026 में CSK के मैच की टिकट कैसे बुक करें?

अगर आप स्टेडियम में जाकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मुकाबले का आनंद लेना चाहते है लेकिन आप ऑनलाइन मैच टिकट बुक नहीं करना चाहते तो आप स्टेडियम में जाकर टिकट खरीद सकते है. लेकिन इस तरीके से टिकट खरीदने के लिए आपको लंबी कतार में खड़ा होना पड़ सकता है. जो एक कठिन प्रक्रिया है लेकिन आज भी कई हजारो लोग इस प्रक्रिया से चेन्नई सुपर किंग्स की मैच टिकट को बुक करते है.

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स मैच टिकटों की कीमत

टीमशहरटिकट कीमत
चेन्नई सुपर किंग्सचेन्नईअभी तय नहीं
दिल्ली कैपिटल्सदिल्लीअभी तय नहीं
गुजरात टाइटन्सअहमदाबाद₹1,000 – ₹25,000
कोलकाता नाइट राइडर्सकोलकाता₹1,200 – ₹8,500
लखनऊ सुपर जायंट्सलखनऊ₹1,000 – ₹40,000
मुंबई इंडियंसमुंबईअभी तय नहीं
पंजाब किंग्समुल्लनपुरअभी तय नहीं
राजस्थान रॉयल्सगुवाहाटी / जयपुर₹2,700 – ₹4,200
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुबेंगलुरुअभी तय नहीं
सनराइजर्स हैदराबादहैदराबादअभी तय नहीं

आईपीएल 2026 में CSK मुक़ाबलों की लिस्ट

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम आईपीएल 2026 सीजन में अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (RR VS CSK) के साथ गुवाहाटी के मैदान पर खेलेगी. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सीजन में अपना दूसरा मुकाबला 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स (CSK VS PBKS) के साथ चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम (M.A. Chidambaram Stadium) स्टेडियम में खेलेगी.

वहीं सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम अपना तीसरा मुकाबला 5 अप्रैल को बैंगलोर के चिन्नास्वामी (Chinnaswamy Stadium) स्टेडियम में खेलेगी. वहीं सीजन का चौथा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ 12 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेलेगी.

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड

ऋतुराज गायकवाड़, महेंद्र सिंह धोनी, संजू सैमसन, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, उर्विल पटेल, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, नूर अहमद, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, ज़ैक फौल्क्स, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, गुरजपनीत सिंह, अकील होसैन, मैट हेनरी, राहुल चाहर।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Match Ticket Book कैसे करें? घर बैठे ऐसे बुक करें मैच टिकट

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular