HomeIPL 2026IPL 2026 में इन टीमों से भिड़ेगी CSK, जानें कब और किससे...

IPL 2026 में इन टीमों से भिड़ेगी CSK, जानें कब और किससे के साथ होंगे मुकाबले

CSK: 5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए आईपीएल 2025 का सीजन बेहद ही निराशाजनक रहा था. वहीं अब आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स धोनी (MS Dhoni) की लीडरशिप और ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी.

वहीं अब संजू सैमसन (Sanju Samson) जैसे स्टार बल्लेबाज की टीम में एंट्री से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम छठी बार आईपीएल चैंपियन बनना चाहेगी. अगर आप भी चेन्नई सुपर किंग्स के फैन है और आप भी जानना चाहते है कि आईपीएल 2026 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स (CSK IPL 2026 Schedule) लीग स्टेज में किन- किन टीमों से और कब- कब मुकाबले खेलेगी तो आपको इस लेख को अंत तक पढ़ना चाहिए.

राजस्थान के साथ गुवाहाटी में CSK खेलेगी पहला मुकाबला

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के साथ गुवाहाटी के मैदान पर मुकाबला खेलेगी. राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन कप्तानी की जिम्मेदारी रियान पराग (Riyan Parag) निभाएंगे वहीं अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 के सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं खास बात यह है कि इस आगामी सीजन में संजू सैमसन जो पिछले सीजन तक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान होते थे वो अब चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे.

यह भी पढ़े: वर्ल्ड कप के बाद इस टीम से होगा टीम इंडिया का मुकाबला, रोहित- कोहली समेत ये 15 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

इन- इन टीमों के साथ CSK खेलेगी अपने मुकाबले

आईपीएल 2026 शेड्यूल (IPL 2026 Schedule) की बात करें तो अब तक बीसीसीआई के द्वारा पहले 20 मुकाबले के लिए कार्यक्रम तय किया गया है. चेन्नई सुपर किंग्स इस दौरान 4 मुकाबले खेलेगी. पहला मुकाबला गुवाहाटी में खेलने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपना पहला होम मुकाबला और सीजन का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के साथ 3 अप्रैल को खेलेगी. वहीं सीजन का तीसरा और चौथा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB VS CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (CSK VS DC) के साथ खेलते हुए नजर आएगी.

CSK IPL 2026 Schedule: IPL 2026 के लिए CSK का शेड्यूल

तारीखमैचसमयवेन्यू
30 मार्चRR vs CSKशाम 7:30 बजेगुवाहाटी
3 अप्रैलCSK vs PBKSशाम 7:30 बजेचेन्नई
5 अप्रैलRCB vs CSKशाम 7:30 बजेबेंगलुरु
11 अप्रैलCSK vs DCशाम 7:30 बजेचेन्नई
14 अप्रैलCSK vs KKRशाम 7:30 बजेचेन्नई
18 अप्रैलSRH vs CSKशाम 7:30 बजेहैदराबाद
23 अप्रैलMI vs CSKशाम 7:30 बजेमुंबई
26 अप्रैलGT vs CSKदोपहर 3:30 बजेअहमदाबाद
2 मईCSK vs MIशाम 7:30 बजेचेन्नई
5 मईDC vs CSKशाम 7:30 बजेदिल्ली
10 मईCSK vs LSGदोपहर 3:30 बजेचेन्नई
15 मईLSG vs CSKशाम 7:30 बजेलखनऊ
18 मईCSK vs SRHशाम 7:30 बजेचेन्नई
21 मईCSK vs GTशाम 7:30 बजेचेन्नई

IPL 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का टीम स्क्वॉड

ऋतुराज गायकवाड़, एमएस धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, अमन खान, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, ज़ैक फोल्क्स, राहुल चाहर, नूर अहमद, खलील अहमद, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल

यह भी पढ़े: आईपीएल 2026 के लिए RCB का शेड्यूल हुआ जारी, इन- इन टीमों से खेलेगी अपने मुकाबले


Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular