Mumbai Indians IPL 2026 Schedule: 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने साल 2020 के बाद से अब तक कोई आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम नहीं की है. आईपीएल 2026 के संस्करण में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या के हाथों में है.
वहीं टीम के अंदर रोहित शर्मा (Rohit Sharma), सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा जैसे स्टार भारतीय प्लेयर्स भी शामिल है. ऐसे में अगर भी मुंबई इंडियंस के फैन है और आप जानना चाहते है कि आईपीएल 2026 के एडिशन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) कब, कहा और किसके खिलाफ अपने मुकाबले खेलेगी तो उसके लिए आपको इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा.
KKR से होगा मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम आईपीएल 2026 के एडिशन का अपना पहला मुकाबला 3 बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी. कोलकाता नाईट राइडर्स (MI VS KKR) के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलने के बाद मुंबई इंडियंस अपना पहला अवे मुकाबला दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स (DC VS MI) के खिलाफ 3 अप्रैल को खेलते हुए नजर आएगी.
यह भी पढ़े: IPL 2026 में इन टीमों से भिड़ेगी CSK, जानें कब और किससे के साथ होंगे मुकाबले
हार्दिक पांड्या के सामने है बड़ी चुनौती
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए पिछले 2 आईपीएल सीजन की कप्तान की भूमिका निभाने वाले हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की टीम अब तक कोई आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई है. मुंबई इंडियंस ने साल 2020 में आखिरी बार रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में अपना 5वां आईपीएल ख़िताब जीता था. ऐसे में अब हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आईपीएल 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस को उनका छठा आईपीएल खिताब जितवाने के मकसद से मैदान पर उतरेंगे.
Mumbai Indians IPL 2026 Schedule: IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का शेड्यूल
| तारीख | मैच | समय | वेन्यू |
|---|---|---|---|
| 29 मार्च | मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स | शाम 7:30 बजे | मुंबई |
| 4 अप्रैल | दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस | दोपहर 3:30 बजे | दिल्ली |
| 7 अप्रैल | राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस | शाम 7:30 बजे | गुवाहाटी |
| 12 अप्रैल | मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | शाम 7:30 बजे | मुंबई |
| 16 अप्रैल | मुंबई इंडियंस vs पंजाब किंग्स | शाम 7:30 बजे | मुंबई |
| 20 अप्रैल | गुजरात टाइटन्स vs मुंबई इंडियंस | शाम 7:30 बजे | अहमदाबाद |
| 23 अप्रैल | मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स | शाम 7:30 बजे | मुंबई |
| 29 अप्रैल | मुंबई इंडियंस vs सनराइजर्स हैदराबाद | शाम 7:30 बजे | मुंबई |
| 2 मई | चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस | शाम 7:30 बजे | चेन्नई |
| 4 मई | मुंबई इंडियंस vs लखनऊ सुपर जायंट्स | शाम 7:30 बजे | मुंबई |
| 10 मई | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस | शाम 7:30 बजे | रायपुर |
| 14 मई | पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस | शाम 7:30 बजे | धर्मशाला |
| 20 मई | कोलकाता नाइट राइडर्स vs मुंबई इंडियंस | शाम 7:30 बजे | कोलकाता |
| 24 मई | मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स | दोपहर 3:30 बजे | मुंबई |
आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का दल
रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, डेनिश मलिवार, शेरफेन रदरफोर्ड, क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज, हार्दिक पांड्या, मिशेल सैंटनर, राज अंगद बावा, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, अथर्व अंकॉलेकर, मयंक रावत, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडे, रघु शर्मा, अल्लाह गजनफर, अश्वनी कुमार, मोहम्मद इज़हार।
यह भी पढ़े: आईपीएल 2026 के लिए RCB का शेड्यूल हुआ जारी, इन- इन टीमों से खेलेगी अपने मुकाबले
