HomeIPL 2026Aaj Kiska Match Hai: Today IPL Match 1st April 2026 आईपीएल में...

Aaj Kiska Match Hai: Today IPL Match 1st April 2026 आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

Today IPL Match 1st April 2026: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के संस्करण में आज (1 अप्रैल, 2026) को लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स (LSG VS DC) के बीच में लखनऊ के इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में खेला जाएगा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के साथ दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स आईपीएल 2026 के संस्करण में अपना पहला मुकाबला खेलेगी। लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) के टेस्ट फॉर्मेट के उप-कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और टीम इंडिया के टी20I फॉर्मेट के उप-कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) एक दूसरे का आमना- सामना करेगी।

पिछले संस्करण की बात करें तो आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स (LSG VS DC) की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करने में असमर्थ रही थी. ऐसे में आइए जानते हैं कि आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम (Today IPL Match 1st April 2026) जब-जब आमने-सामने रही है, तो उनका क्या रिजल्ट रहा है?

दिल्ली कैपिटल्स खत्म करना चाहेगी 19 सालों का इंतज़ार

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) टीम ने अब तक आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है. ऐसे में आईपीएल 2026 के संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अक्षर पटेल (Axar Patel) की कप्तानी में अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतना चाहेगी। अगर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ऐसा कर पाने में सफल रहती है तो आईपीएल 2025 के एडिशन की तरह हमें आईपीएल 2026 के संस्करण में भी एक नया विनर मिल सकता है.

यह भी पढ़े: रविचंद्रन अश्विन ने साइन किया मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट, आईपीएल के बीच इस टीम से जुड़ने का किया ऐलान

LSG को भी है उनकी पहली आईपीएल ट्रॉफी का इंतज़ार

लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) ने भी अब तक आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम नहीं की है. पिछले 4 संस्करण में से पहले 2 संस्करण में प्लेऑफ में जगह बनाने के बाद से पिछले 2 एडिशन से लखनऊ सुपर जाइंट्स प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई है. ऐसे में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी में लखनऊ सुपर जाइंट्स न सिर्फ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना चाहेगी बल्कि आईपीएल ट्रॉफी भी अपने नाम करना चाहेगी।

LSG VS DC हेड टू हेड

Gujarat Titans और Punjab Kings (GT VS PBKS) के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से 3 मुकाबलों में लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) ने जीत दर्ज की है, वहीं 4 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली है. आईपीएल 2025 सीजन की बात करें तो पिछले सीजन खेले गए एक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की थी.

वहीं टीमों के हाई स्कोर की बात करें तो लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का हाईएस्ट स्कोर 211 रन रहा है, जबकि सबसे छोटा टीम स्कोर 143 रन का है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जाइंट्स का सबसे बड़ा स्कोर 209 रन का रहा और सबसे छोटा स्कोर 159 रन का रहा है.

LSG Team Squad for IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स का स्क्वॉड

एडन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, अक्षत रघुवंशी, मोहम्मद शमी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जॉश इंगलिस, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, अर्जुन सचिन तेंदुलकर, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक प्रभु यादव, आकाश सिंह

Delhi Capitals Team Squad for IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड

केएल राहुल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, डेविड मिलर, विप्रज निगम, दुश्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, टी नटराजन, लुंगी एंगिडी, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, नितीश राणा, करुण नायर, पथुम निसांका, साहिल पराख, समीर रिज़वी, माधव तिवारी, औकिब नबी डार, त्रिपुराना विजय, अजय जादव मंडल

LSG Predicted Playing 11 Against DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जाइंट्स की संभावित प्लेइंग 11

मिचेल मार्श, एडन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, एनरिक नॉर्टजे, मोहम्मद शमी, आवेश खान, मयंक यादव, दिग्वेश राठी

इम्पैक्ट प्लेयर: शाहबाज़ अहमद

DC Predicted Playing 11 Against LSG: लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, औकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी

इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन

Delhi Capitals Schedule for IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए पंदिल्ली कैपिटल्स का शेड्यूल

तारीखमुकाबलास्थान
1 अप्रैलDC vs LSGलखनऊ
4 अप्रैलDC vs MIदिल्ली
8 अप्रैलDC vs GTदिल्ली
11 अप्रैलDC vs CSKचेन्नई
18 अप्रैलDC vs RCBबेंगलुरु
21 अप्रैलDC vs SRHहैदराबाद
25 अप्रैलDC vs PBKSदिल्ली
27 अप्रैलDC vs RCBदिल्ली
1 मईDC vs RRजयपुर
5 मईDC vs CSKदिल्ली
8 मईDC vs KKRदिल्ली
11 मईDC vs PBKSपंजाब
17 मईDC vs RRदिल्ली
24 मईDC vs KKRकोलकाता

LSG Schedule for IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स का शेड्यूल

तारीखमुकाबलास्थान
1 अप्रैलLSG vs DCलखनऊ
5 अप्रैलLSG vs SRHहैदराबाद
9 अप्रैलLSG vs KKRकोलकाता
12 अप्रैलLSG vs GTलखनऊ
15 अप्रैलLSG vs RCBबेंगलुरु
19 अप्रैलLSG vs PBKSपंजाब
22 अप्रैलLSG vs RRलखनऊ
26 अप्रैलLSG vs KKRलखनऊ
4 मईLSG vs MIमुंबई
7 मईLSG vs RCBलखनऊ
10 मईLSG vs CSKचेन्नई
15 मईLSG vs CSKलखनऊ
19 मईLSG vs RRजयपुर
23 मईLSG vs PBKSलखनऊ

यह भी पढ़े: India Tour of South Africa 2026: 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, RCB- DC से खेलने वाले 4-4 खिलाड़ियों को मौका

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular