HomeIPL 2026Today IPL Match 31 March 2026: आईपीएल में आज किसका मुकाबला, जानें...

Today IPL Match 31 March 2026: आईपीएल में आज किसका मुकाबला, जानें कौन सी दो टीमों में होगी भिड़ंत?

Today IPL Match 31 March 2026: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज (31 मार्च) को सीजन का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस (PBKS VS GT) के बीच में महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, मुल्लनपुर (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur) में खेला जाएगा. मुल्लनपुर के मैदान पर होने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) के वनडे और टेस्ट फॉर्मेट के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) और टीम इंडिया के वनडे फॉर्मेट के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) एक- दूसरे का आमना- सामना करेंगे.

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस (PBKS VS GT) के बीच होने वाले इस मुकाबले के साथ दोनों ही टीमें आईपीएल 2026 के सीजन का अपना पहला मुकाबला खेलेगी. इससे पिछले सीजन की बात करें तो गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स दोनों ने ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन पंजाब किंग्स ने फाइनल तक का सफर तय किया था. आइए जानते हैं कि आईपीएल में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीम (Today IPL Match 31 March 2026) जब-जब आमने-सामने रही है, तो उनका क्या रिजल्ट रहा है?

साल 2022 से गुजरात टाइटंस को ट्रॉफी का इंतज़ार

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने बतौर टीम अपने पहले ही आईपीएल सीजन में आईपीएल खिताब अपने नाम किया था लेकिन साल 2023 में फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से मात खाने के बाद से लेकर अब तक पिछले 2 सीजन में गुजरात टाइटंस फाइनल तक का सफर तय नहीं कर पाई है. ऐसे में कप्तान शुभमन गिल आईपीएल 2026 के सीजन में गुजरात टाइटंस को उनकी दूसरी आईपीएल ट्रॉफी जितवाने के मकसद से मैदान पर उतरेंगे.

यह भी पढ़े: India Tour of South Africa 2026: 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, RCB- DC से खेलने वाले 4-4 खिलाड़ियों को मौका

पंजाब किंग्स को है उनकी पहली आईपीएल ट्रॉफी का इंतज़ार

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने आईपीएल 2025 के सीजन में कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में फाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन साल 2014 की तरह पिछले सीजन भी उन्हें फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स को आईपीएल के 19वें सीजन में पहली आईपीएल ट्रॉफी जितवाने वाले के लिए मैदान पर उतरेंगे.

PBKS VS GT हेड टू हेड

Gujarat Titans और Punjab Kings (GT VS PBKS) के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से 3 मुकाबलों में गुजरात टाइटंस (GT) ने जीत दर्ज की है, वहीं 3 मुकाबलों में पंजाब किंग्स (PBKS) को जीत मिली है. आईपीएल 2025 सीजन की बात करें तो पिछले सीजन खेले गए एक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 11 रनों से मात दी थी.

वहीं टीमों के हाई स्कोर की बात करें तो पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ गुजरात टाइटंस का हाईएस्ट स्कोर 232 रन रहा है, जबकि सबसे छोटा टीम स्कोर 143 रन का है. वहीं, गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स का सबसे बड़ा स्कोर 243 रन और सबसे छोटा स्कोर 142 रन का रहा है.

PBKS Team Squad for IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए पंजाब किंग्स का स्क्वॉड

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, बेन द्वारशुइस, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्को जानसेन, विजयकुमार वैश्य, लॉकी फर्ग्यूसन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, जेवियर बार्टलेट,, यश ठाकुर, नेहल वढेरा, हरप्रीत बराड़,, कूपर कोनोली,, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद

Gujarat Titans Team Squad for IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान),जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, आर. साई किशोर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसीद कृष्णा, ईशांत शर्मा, जयन्त यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, वाशिंगटन सुंदर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बरार, निशांत सिंधु, अशोक शर्मा

GT Probable Playing 11 Against PBKS: गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमातुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, जैवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल

PBKS Probable Playing 11 Against GT: पंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबादा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

Punjab Kings Schedule for IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए पंजाब किंग्स का शेड्यूल

तारीखमुकाबलावेन्यू
31 मार्चPBKS vs GTमोहाली
3 अप्रैलCSK vs PBKSचेन्नई
6 अप्रैलKKR vs PBKSकोलकाता
11 अप्रैलPBKS vs SRHमोहाली
16 अप्रैलMI vs PBKSमुंबई
19 अप्रैलPBKS vs LSGमोहाली
25 अप्रैलDC vs PBKSदिल्ली
28 अप्रैलPBKS vs RRमोहाली
3 मईGT vs PBKSअहमदाबाद
6 मईSRH vs PBKSहैदराबाद
11 मईPBKS vs DCमोहाली
14 मईPBKS vs MIमोहाली
17 मईPBKS vs RCBमोहाली
23 मईLSG vs PBKSलखनऊ

Gujarat Titans Schedule for IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस का शेड्यूल

तारीखमुकाबलावेन्यू
31 मार्चPBKS vs GTमोहाली
4 अप्रैलGT vs RRअहमदाबाद
8 अप्रैलDC vs GTदिल्ली
12 अप्रैलLSG vs GTलखनऊ
17 अप्रैलGT vs KKRअहमदाबाद
20 अप्रैलGT vs MIअहमदाबाद
24 अप्रैलRCB vs GTबेंगलुरु
26 अप्रैलGT vs CSKअहमदाबाद
30 अप्रैलGT vs RCBअहमदाबाद
3 मईGT vs PBKSअहमदाबाद
9 मईRR vs GTजयपुर
12 मईGT vs SRHअहमदाबाद
16 मईKKR vs GTकोलकाता
21 मईCSK vs GTचेन्नई

यह भी पढ़े: रविचंद्रन अश्विन ने साइन किया मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट, आईपीएल के बीच इस टीम से जुड़ने का किया ऐलान


Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular