HomeIPL 2026Today IPL Match 30 March 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है,...

Today IPL Match 30 March 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए कौन-सी टीम का होगा आमना- सामना?

Today IPL Match 30 March 2026: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज (30 मार्च) को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (RR VS CSK) के बीच में गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल 2026 सीजन के तीसरे मुकाबले में संजू सैमसन (Sanju Samson) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) अपनी-अपनी कई फ्रेंचाइज़ी के लिए खेलते हुए नज़र आएंगे. इस मुकाबले में दो ऐसी टीमें आमने- सामने है जिन्होंने आईपीएल 2008 के सीजन के फाइनल मुकाबले में भी आमना- सामना किया था.

आईपीएल 2008 के फाइनल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात देकर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती थी. आइए जानते हैं कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम (Today IPL Match 30 March 2026) जब-जब आमने-सामने रही है, तो उनका क्या रिजल्ट रहा है?

CSK ने 2023 में जीता था आखिरी आईपीएल सीजन

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है. चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आखिरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीता था. आईपीएल 2023 के आईपीएल फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को मात देकर अपनी पांचवी आईपीएल ट्रॉफी जीती थी. वहीं आईपीएल 2026 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) करते हुए नजर आएंगे.

यह भी पढ़े: रविचंद्रन अश्विन ने साइन किया मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट, आईपीएल के बीच इस टीम से जुड़ने का किया ऐलान

राजस्थान रॉयल्स को 18 साल से है आईपीएल की दूसरी ट्रॉफी का इंतज़ार

आईपीएल 2008 (IPL 2008) के सीजन में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात देकर पहले सीजन में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी लेकिन साल 2008 से लेकर साल 2025 के बीच हुए आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने एक भी आईपीएल (IPL) ट्रॉफी नहीं जीती है. ऐसे में अब आईपीएल 2026 के सीजन में रियान पराग (Riyan Parag) की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स दूसरा आईपीएल ट्रॉफी जीतने का प्रयास करेगी.

RR vs CSK हेड टू हेड

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (RR VS CSK) के बीच में अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से 16 मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने जीते हैं, वहीं 15 मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को जीत मिली है. साल 2025 के आईपीएल सीजन की बात करें तो सीजन के दोनों मुकाबलो में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी थी.

वहीं टीमों के हाई स्कोर की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का हाइएस्ट स्कोर 246 रन रहा है, जबकि सबसे छोटा टीम स्कोर 109 रन का है. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स का सबसे बड़ा स्कोर 223 रन और सबसे छोटा स्कोर 126 रन का रहा है.

आईपीएल 2026 के लिए CSK का स्क्वॉड

ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, एमएस धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जिमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर और जैक फॉल्केस

आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड

रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, सैम करन, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शिमरॉन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, युद्धवीर सिंह चरक, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यश राज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, ब्रिजेश शर्मा, काइल जेमिसन और कुलदीप सेन

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ CSK की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, राहुल चाहर, नूर अहमद, खलील अहमद

CSK के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्‍तान), शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने

यह भी पढ़े: रविचंद्रन अश्विन ने साइन किया मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट, आईपीएल के बीच इस टीम से जुड़ने का किया ऐलान

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular