Today IPL Match: आईपीएल 2026 में आज 24 मई को कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा. आज 24 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का सामना करेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं आज आईपीएल में होने वाले कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले में किस टीम का पलरा भारी है?
KKR vs DC Match Preview
कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में आईपीएल 2026 सीजन का 70वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला रविवार, 24 मई को शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. इस मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करेंगे, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल करते हुए नजर आएंगे.
KKR vs DC Head-to-Head Record
आईपीएल के इतिहास में कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 36 मैच खेले गए हैं, जिसमें से कोलकाता नाईट राइडर्स ने 20 मैच और दिल्ली कैपिटल्स ने 15 मैच अपने नाम किया है. वहीं इस दौरान दोनों टीमों के बीच में एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा है. हालांकि आंकड़ों को देखने के बाद कोलकाता नाईट राइडर्स का पलड़ा दिल्ली कैपिटल्स की टीम पर भारी नजर आ रहा है.
KKR vs DC: Eden Garden, Kolkata Pitch Report
आईपीएल 2026 का 70वां मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा जो कि हमेशा से एक हाई स्कोरिंग वेन्यू रहा है. ऐसे में ये साफ है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहेगी लेकिन शाम का मुकाबला होने के कारण शुरूआती समय में पिच से गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. ऐसे में अगर पहली पारी में टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर देगी तो उसे चेस करना आसान नहीं होगा.
KKR vs DC: Where to Watch?
आईपीएल 2026 सीजन का 70वां मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.
KKR vs DC: Player to Watch Out For
दिल्ली कैपिटल्स की टीम से बल्लेबाजी में केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, आशुतोष शर्मा और गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क टीम के लिए स्टार प्लेयर्स साबित हो सकते हैं. वहीं बात करें अगर कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की तो इसमें खुद कप्तान अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी और सुनील नारायण अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.
KKR vs DC Probable Playing 11
कोलकाता नाईट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11
फिल एलन, सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
इम्पैक्ट प्लेयर: वरुण चक्रवर्ती
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11
केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, औक़िब नबी डार, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी
इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिज़वी
KKR vs DC Match Prediction
आईपीएल 2026 के 70वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम के जीत हासिल करने के चांस ज्यादा है.
KKR vs DC Match Prediction, KKR vs DC Pitch Report, Today’s Match KKR vs DC, IPL 2026, KKR vs DC Prediction, KKR vs DC Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals
