HomeIPL 2026IPL 2026 Qualifier 1: इन 2 टीमों के बीच होगा मुकाबला, जानिए...

IPL 2026 Qualifier 1: इन 2 टीमों के बीच होगा मुकाबला, जानिए प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 Qualifier 1: आईपीएल 2026 (IPL 2026) सीजन के लीग स्टेज के मुकाबले समाप्त हो चुके हैं. जिसके बाद अब आईपीएल 2026 का सीजन अपने बिजनेस एंड पर आ चुका है. ऐसे में आईपीएल 2026 सीजन के प्लेऑफ स्टेज की शुरुआत 26 मई से होने वाली है. 26 मई को धर्मशाला के मैदान पर आईपीएल 2026 क्वालीफ़ायर 1 का मुकाबला खेला जाएगा. वहीं 27 मई को आईपीएल 2026 सीजन का पहला एलिमिनेटर नई चंडीगढ़ में खेला जाएगा. वहीं उसके बाद 29 मई को आईपीएल 2026 सीजन का क्वालीफ़ायर 2 मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. वहीं आईपीएल 2026 सीजन का फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

RCB vs GT IPL 2026 Qualifier 1 Match Preview

आईपीएल 2026 सीजन का पहला क्वालीफ़ायर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT IPL 2026 Qualifier 1) के बीच में 26 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान पर खेला जाएगा. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कप्तानी रजत पाटीदार करेंगे वहीं गुजरात टाइटंस के लिए कप्तानी शुभमन गिल करते हुए नजर आएँगे.

RCB vs GT Qualifier 1: Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharamshala Pitch Report

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच में आईपीएल 2026 क्वालीफ़ायर 1 का मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान की बात करें तो इसे अक्सर चेसिंग ग्राउंड माना जाता है. ऐसे में टॉस जीतकर कप्तान चेस करना ही पसंद करते है लेकिन अगर टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है और उन्होंने अपने 20 ओवर के कोटे में 220 से अधिक का स्कोर खड़ा कर दिया तो चेसिंग करना इतना आसान नहीं होगा.

RCB vs GT Head To Head Record

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच में अब तक 8 मुकाबले खेले गए है. जिसमें से 4 मुकाबले गुजरात टाइटंस और 4 मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किए हैं. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में हुए दो मुकाबले की बात करें तो 1 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने जीत अर्जित की है.

RCB vs GT IPL 2026 Qualifier 1: Where to Watch?

आईपीएल 2026 सीजन का 71वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच में धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.

RCB vs GT Qualifier 1: Player to Watch Out For

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम की तरफ से विराट कोहली, टिम डेविड, खुद कप्तान रजत पाटीदार और भुवनेश्वर कुमार स्टार प्लेयर्स साबित हो सकते हैं. वहीं बात करें अगर गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) टीम की तो कप्तान शुभमन गिल, जोस बटलर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

RCB VS GT Qualifier 1 Probable Playing XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11

वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड

इम्पैक्ट प्लेयर- रसिख सलाम

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक कुमार, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा

RCB vs GT IPL 2026 Qualifier 1 Match Prediction

आईपीएल 2026 के 71वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जीत हासिल करने के लिए चांस ज्यादा है.

RCB vs GT Qualifier 1 Match Prediction, RCB vs GT Pitch Report, Today’s Match RCB vs GT Qualifier 1, IPL 2026, RCB vs GT Prediction, RCB vs GT Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular