HomeIPL 2026IPL प्लेऑफ में शानदार है Shubman Gill का प्रदर्शन, आंकड़े दे रहे...

IPL प्लेऑफ में शानदार है Shubman Gill का प्रदर्शन, आंकड़े दे रहे इस बात की गवाही

Shubman Gill: शुभमन गिल दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से हैं. उन्होंने अपने दम पर गुजरात टाइटंस और टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं. आईपीएल में भी वो लगभग पिछले कई सालों से अपनी टीम की रीढ़ की हड्डी बने हुए हैं. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम एक बार फिर से प्लेऑफ में पहुंच चुकी है.

उनकी टीम ने पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 में जगह बनाई है और इस बार उनका सामना डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होना है. इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं. तो चलिए जानते हैं कि प्लेऑफ में खेलते हुए गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन कैसा रहा है?

प्लेऑफ में शानदार है शुभमन का प्रदर्शन

शुभमन गिल धीरे- धीरे आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में आगे बढ़ते जा रहे हैं. यहीं नहीं इस सीजन भी उन्होंने न सिर्फ अपनी कप्तानी से बल्कि बल्लेबाजी से भी सभी को प्रभावित किया है. वो लगातार दूसरे सीजन 600 से अधिक रन बना चुके है और अभी भी उनके पास मौका है कि वो अपने रनों को और बढ़ा सकते है. प्लेऑफ में खेले गए मुकाबलो की बात करें तो शुभमन गिल ने अब तक खेली 10 पारियों में 52.66 की औसत और 145.67 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 474 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से अर्धशतक और 1 शतक निकला है.

आँकड़ारिकॉर्ड
मैच10
पारियां10
रन474
एवरेज52.66
स्ट्राइक रेट145.67
अर्धशतक1
शतक1

शुभमन के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन

शुभमन के आंकड़े आईपीएल प्लेऑफ में बहुत अच्छे रहे हैं. इस मुकाबले में भी उनके ऊपर सबसे ज्यादा नजरें टिकी हुई रहेंगी क्योंकि अब तक वो हो गुजरात के सबसे सफल बल्लेबाजों में से हैं. शुभमन गिल जिस भी मैच में चले हैं टीम के जीतने के चांस बढ़ जाते हैं जबकि उनके जल्दी आउट होते ही हार का खतरा मंडराने लगता है.

बेंगलुरु के पास काफी अच्छे गेंदबाज है जो कि धर्मशाला में अपनी लाइन और लेंथ से गुजरात के खिलाड़ियों को परेशान कर सकते हैं इसलिए शुभमन गिल का आखिरी तक खेलकर अपनी टीम को बड़े टोटल तक ले जाना या चेस में आखिरी तक बने रहना बहुत अहम हैं.

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular