RCB vs GT Qualifier 1: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अब प्लेऑफ मैचों की बारी आ चुकी है. क्वालिफायर-1 का मुकाबला 26 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच खेला जाना है. इन मुक़ाबलों में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा, जबकि पहली गेंद 7.30 बजे फेंकी जाएगी.
क्वालिफायर-1 मुकाबले के दौरान धर्मशाला में मौसम सुनहरा रहने की उम्मीद जताई गई है और बारिश की संभावना ना के बराबर है. हालांकि मौसम कब बदल जाए, इसका अनुमान लगाना मुश्किल रहता है. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि धर्मशाला में मौसम बिगड़ता है और बारिश के चलते मैच धुल जाता है तो क्या होगा? कौन सी टीम आईपीएल 2026 से बाहर होगी. ऐसे में इस लेख में हमने इससे जुड़े नियमों को खंगाला है.
RCB की होगी IPL 2026 फाइनल में एंट्री
IPL के प्लेइंग-11 कंडीशन्स में इसे लेकर पूरी जानकारी दी गई है. अगर फाइनल, एलिमिनेटर, क्वालिफायर-1 या क्वालिफायर-2 मुकाबला टाई हो जाता है या धुल जाता है तो विजेता तय करने के लिए सुपर ओवर खेला जाएगा. अगर पहला सुपर ओवर भी बराबरी पर खत्म होता है, तो जरूरत पड़ने पर लगातार और सुपर ओवर कराए जाएंगे, जब तक कि नतीजा नहीं निकल जाता.
लेकिन अगर बारिश, खराब मौसम या किसी अन्य कारण से सुपर ओवर कराना भी संभव नहीं हो पाता, तब लीग स्टेज की पॉइंट्स टेबल सबसे बड़ा फैसला करेगी. ऐसी स्थिति में वह टीम विजेता मानी जाएगी, जिसने लीग चरण में दूसरी टीम से ऊपर स्थान किया हो. यानी बारिश के चलते मुकाबला पूरी तरह धुलता है तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम फाइनल में पहुंच जाएगी क्योंकि उसने पॉइंट्स टेबल में तीसरा स्थान हासिल किया था. जबकि ऐसी स्थिति में गुजरात टाइटंस को क्वालीफ़ायर 2 का मुकाबला खेलना होगा.
RCB vs GT IPL 2026 Qualifier 1: Where to Watch?
आईपीएल 2026 सीजन का 71वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच में धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.
RCB VS GT Qualifier 1 Probable Playing XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11
वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड
इम्पैक्ट प्लेयर- रसिख सलाम
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11
साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक कुमार, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा
