IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अब प्लेऑफ मैचों की बारी आ चुकी है. क्वालिफायर-1 का मुकाबला 26 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच खेला जाना है. वहीं एलिमिनेटर का मुकाबला सनराइज़र्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स (SRH vs RR) के बीच में 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर खेला जाएगा. इन मुक़ाबलों में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा, जबकि पहली गेंद 7.30 बजे फेंकी जाएगी.
एलिमिनेटर मुकाबले के दौरान न्यू चंडीगढ़ में मौसम सुनहरा रहने की उम्मीद जताई गई है और बारिश की संभावना ना के बराबर है. हालांकि मौसम कब बदल जाए, इसका अनुमान लगाना मुश्किल रहता है. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि चंडीगढ़ में मौसम बिगड़ता है और बारिश के चलते मैच धुल जाता है तो क्या होगा? कौन सी टीम आईपीएल 2026 से बाहर होगी. ऐसे में इस लेख में हमने इससे जुड़े नियमों को खंगाला है.
राजस्थान रॉयल्स होगी आईपीएल 2026 से बाहर
IPL के प्लेइंग-11 कंडीशन्स में इसे लेकर पूरी जानकारी दी गई है. अगर फाइनल, एलिमिनेटर, क्वालिफायर-1 या क्वालिफायर-2 मुकाबला टाई हो जाता है या धुल जाता है तो विजेता तय करने के लिए सुपर ओवर खेला जाएगा. अगर पहला सुपर ओवर भी बराबरी पर खत्म होता है, तो जरूरत पड़ने पर लगातार और सुपर ओवर कराए जाएंगे, जब तक कि नतीजा नहीं निकल जाता.
लेकिन अगर बारिश, खराब मौसम या किसी अन्य कारण से सुपर ओवर कराना भी संभव नहीं हो पाता, तब लीग स्टेज की पॉइंट्स टेबल सबसे बड़ा फैसला करेगी. ऐसी स्थिति में वह टीम विजेता मानी जाएगी, जिसने लीग चरण में दूसरी टीम से ऊपर स्थान किया हो. यानी बारिश के चलते मुकाबला पूरी तरह धुलता है तो सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम क्वालिफायर-2 में पहुंच जाएगी क्योंकि उसने पॉइंट्स टेबल में तीसरा स्थान हासिल किया था. जबकि ऐसी स्थिति में राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के बावजूद आईपीएल 2026 से बाहर हो जाएगी.
SRH vs RR IPL 2026 Eliminator: Where to Watch?
आईपीएल 2026 सीजन का 72वां मुकाबला सनराइज़र्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच में न्यू चंडीगढ़ के स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.
SRH vs RR Eliminator Probable Playing XI
राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई
इम्पैक्ट प्लेयर- शिवम दुबे
सनराइज़र्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, साहिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन
इम्पैक्ट प्लेयर: ईशान मलिंगा
यह भी पढ़े: IPL 2026 Eliminator मैच कब, कहां और किसके बीच, यहां से जानिए पूरी जानकारी
