HomeIPL 2026Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 24 April 2026 आईपीएल में...

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 24 April 2026 आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

IPL Match Today 24 April 2026: आज (24 अप्रैल) को आईपीएल 2026 के सीजन का 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB VS GT) के बीच में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 सीजन में खेले 6 मैचों में से 4 मैचों में जीत अर्जित की है.

वहीं शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने 6 मैचों में से 3 मुकाबलों में जीत अर्जित की है. ऐसे में आइए जानते है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (IPL Match Today 24 April 2026) के बीच होने वाले मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?

RCB vs GT: Match Preview

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans)) के बीच में आईपीएल 2026 सीजन का 34वां मुकाबला बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों ही टीमों को पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में इस मुकाबले में जीत अर्जित करके शुभमन गिल और रजत पाटीदार अपनी- अपनी टीम को जीत की पटरी पर लाना चाहेंगे.

दिन – शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
समय – 07:30 PM IST
वेन्यू – एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

RCB vs GT Head To Head Record

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच में अब तक 6 मुकाबले खेले गए है. इन 6 में से 3 मुकाबले गुजरात टाइटंस और 3 मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किए हैं. वहीं आईपीएल 2025 सीजन में हुए एकमात्र मुकाबले की बात करें तो उस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 विकेटों से मात दी थी.

यह भी पढ़े: IPL Match Today 22th April 2026 आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

RCB vs GT: M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru Pitch Report

आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है. ये एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है जहां खेले गए आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 19.5 ओवर में 176 रनों का लक्ष्य हासिल करके आरसीबी को 6 विकेट से मात दी थी. यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम को कम से कम 180 से 200 रन तो बनाने ही होंगे. जिससे वो चेसिंग टीम के लिए एक चुनौती खड़ी कर सके.

RCB vs GT: Where to Watch?

आईपीएल 2026 सीजन का 33वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच में बंगलौर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.

RCB vs GT: Player to Watch Out For

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की तरफ से विराट कोहली, फिल साल्ट, टिम डेविड, खुद कप्तान रजत पाटीदार और भुवनेश्वर कुमार स्टार प्लेयर्स साबित हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर गुजरात टाइटंस टीम की तो शुभमन गिल, जोस बटलर और कगिसो रबाडा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान/अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स/जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक कुमार, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा

गुजरात टाइटंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11

फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड

इम्पैक्ट प्लेयर- रसिख सलाम

RCB vs GT Today’s Match Prediction

आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीम एक-दूसरे के आमने- सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी.

यह भी पढ़े: ऋषभ (कप्तान), पडीक्कल, आकिब नबी, हर्ष दुबे, मानव सुथार, गुरनूर बरार … अफ़ग़ानिस्तान के साथ टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया आई सामने

RCB vs GT Match Prediction, RCB vs GT Pitch Report, Today’s Match RCB vs GT, IPL 2026, RCB vs GT Prediction, RCB vs GT Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular