HomeIPL 2026Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 22nd April 2026 आईपीएल में...

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 22nd April 2026 आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

IPL Match Today 22nd April 2026: आज (22 अप्रैल) को आईपीएल 2026 के सीजन का 32वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स (LSG VS RR) के बीच में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों ही टीमों के आखिरी मुकाबले की बात करें तो लुककनौ सुपर जाइंट्स को पंजाब किंग्स (PBKS VS LSG) के हाथों का हार का सामना करना पड़ा. वहीं राजस्थान रॉयल्स को कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR VS RR) के हाथों हार का स्वाद चखना पड़ा. ऐसे में अब लखनऊ सुपर जाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम दोनों ही हार के ट्रैक से वापिस जीत की राह पकड़ना चाहेगी.

ऐसे में आज (22 अप्रैल) को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स (Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals) के बीच में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. ऐसे में आइए जानते है कि लखनऊ सुपर जाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स (IPL Match Today 22th April 2026) के बीच होने वाले मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?

LSG VS RR: Head to Head Record

लखनऊ सुपर जाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स (LSG VS RR) के बीच में अब तक आईपीएल इतिहास में 06 मुकाबले खेले गए है. जिसमें से लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 02 और राजस्थान रॉयल्स ने 02 मुकाबले अपने नाम किए है. वहीं आईपीएल 2025 के सीजन में लखनऊ सुपर जाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में सिर्फ 1 मुकाबला खेला गया था. जिस मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 विकेटों से मात दी थी.

LSG VS RR: Ekana Cricket Stadium, Lucknow Pitch Report

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 32वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर अक्सर टॉस जीतकर कप्तान रन चेज़ करने का फैसला करते है. IPL 2026 के मौजूदा सीजन यहां अब तक 02 मुकाबले खेले गए है और दोनों ही मुकाबले में रन चेज करने वाली टीमों ने मैच जीता है.

बात करें अगर IPL 2026 में इकाना में खेले गए आखिरी मुकाबले की तो वो गुजरात टाइटंस की टीम ने 18.4 ओवर में लखनऊ के खिलाफ 165 रनों का लक्ष्य हासिल करके 7 विकेट से जीता था. इस मुकाबले में 38.4 ओवर के खेल में कुल 329 रन बने और 11 विकेट गिरे.

यह भी पढ़े: भारतीय टीम का हुआ ऐलान, लेकिन वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका

LSG vs RR, IPL 2026: Where to Watch?

आईपीएल 2026 सीजन का 32वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स (Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals) के बीच में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.

LSG vs RR, IPL 2026: Player to Watch Out For

लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम से मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम और ऋषभ पंत, प्रिंस यादव स्टार प्लेयर्स साबित हो सकते हैं. वहीं बात करें अगर राजस्थान रॉयल्स की तो वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जाइंट्स की संभावित प्लेइंग 11

मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकपीर), निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, मोहिसन खान

इम्पैक्ट प्लेयर- दिग्वेश राठी

लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: यश राज पुंजा

LSG vs RR Today’s Match Prediction

आईपीएल 2026 के सीजन में अब तक लखनऊ सुपर जाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम का जिस तरह का प्रदर्शन रहा है. ऐसे में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले जीतने के चांस काफी अधिक है.

LSG vs RR Match Prediction, LSG vs RR Pitch Report, Today’s Match LSG vs RR, IPL 2026, LSG vs RR Prediction, LSG vs RR Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals, LSG VS RR Match Preview

यह भी पढ़े: अफ़ग़ानिस्तान ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया आई सामने

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular