Team India: टीम इंडिया और अफ़ग़ानिस्तान (IND VS AFG) के बीच में 1 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत 06 जून से होने वाली है. 6 जून से शुरू होने वाली अफ़ग़ानिस्तान सीरीज में केवल 1 टेस्ट मैच है. जिसका आयोजन चंडीगढ़ के मैदान पर किया जाएगा.
वहीं अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जून से होनी है. जिसका पहला मुकाबला धर्मशाला, दूसरा लखनऊ और तीसरा चेन्नई के मैदान पर खेला जाएगा. ऐसे में सेलेक्शन कमेटी जल्द ही अजीत अगरकर की अगुवाई में टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है. जिसमें सेलेक्शन कमेटी विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी को मौका देते हुए नजर आ सकती है.
लगभग 6 महीने के बाद इंडियन जर्सी में देखेंगे रोहित- कोहली
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मुकाबला जनवरी के महीने में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेला था. जिसके बाद अब विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा दोनों ही आईपीएल 2026 के सीजन में अपनी- अपनी फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व कर रहे है. ऐसे में अगर विराट कोहली और रोहित शर्मा अफ़ग़ानिस्तान (IND VS AFG ODI Series) के साथ होने वाले वनडे सीरीज में खेलते है तो दोनों ही दिग्गज लगभग 6 महीने के बाद टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे.
यह भी पढ़े: CSK के दिग्गज हुए IPL 2026 से बाहर, टीम इंडिया का ये स्टार प्लेयर करेगा रिप्लेस
बुमराह के खेलने पर है संदेह
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जिनका हालिया प्रदर्शन आईपीएल में कुछ खास नहीं रहा है. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए अब तक पूरे सीजन में जसप्रीत बुमराह सिर्फ 1 विकेट झटक पाए है. ऐसे में सेलेक्शन कमेटी जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करने के लिए उन्हें अफ़ग़ानिस्तान ODI सीरीज में आराम देने का फैसला कर सकती है.
अफ़ग़ानिस्तान ODI सीरीज के लिए संभावित टीम इंडिया
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर और यशस्वी जायसवाल
यह भी पढ़े: आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
