Team India: इंडिया और अफ़ग़ानिस्तान (India vs Afghanistan) के बीच में 6 जून से 10 जून के दौरान चंडीगढ़ के मैदान पर एक टेस्ट मैच खेला जाएगा. ऐसे में मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार सेलेक्शन कमेटी अफ़ग़ानिस्तान के साथ होने वाले टेस्ट मैच के लिए सीनियर खिलाड़ियों को आराम दे सकती है. अ
गर ऐसा होता है तो बोर्ड उनकी जगह पर अक्सर टीम इंडिया (Team India) के बजाए इंडिया A के लिए खेलने वाले युवा स्टार प्लेयर्स को अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका दे सकती है. रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को बतौर कप्तान चुन सकती है.
गायकवाड़ को अपने टेस्ट डेब्यू पर मिल सकती है कप्तानी
ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) , जो इस समय आईपीएल 2026 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं। उनको लेकर आ रही है रिपोर्ट्स के अनुसार सेलेक्शन कमेटी ऋतुराज गायकवाड़ को अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच में न सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका दे सकती है बल्कि शुभमन गिल (Shubman Gill) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के लिए कप्तानी करने का भी मौका दे सकती है.
यह भी पढ़े: IPL Match Today 22th April 2026 आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
श्रेयस-सरफराज़-पडीक्कल को मिल सकता है वापसी का मौका
अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) टीम इंडिया के स्क्वॉड में श्रेयस अय्यर, सरफ़राज़ खान और देवदत्त पडीक्कल को टेस्ट क्रिकेट में वापसी का मौका दे सकते है. वहीं उनके साथ-साथ आकिब नबी (Auqib Nabi), गुरनूर बरार (Gurnoor Brar), हर्ष दुबे (Harsh Dubey), मानव सुथार (Manav Suthar) को टीम इंडिया के टेस्ट टीम का पहला कॉल-अप भी मिल सकता है.
अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वॉड
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान),यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, साई सुदर्शन, श्रेयस अय्यर, सरफ़राज़ खान, देवदत्त पडीक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर),अक्षर पटेल, आकिब नबी, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, मानव सुथार और दानिश मालेवार
