HomeIPL 2026MI vs PBKS: क्या हार्दिक रोक पाएंगे श्रेयस का विजय रथ? जानें...

MI vs PBKS: क्या हार्दिक रोक पाएंगे श्रेयस का विजय रथ? जानें प्लेइंग 11, हेड टू हेड, वेदर-पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

IPL 2026, MI vs PBKS: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 24वां मुकाबला 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स (MI VS PBKS) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के सामने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के विजय रथ को रोकने की कड़ी चुनौती रहेगी. मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स (Mumbai Indians vs Punjab Kings) मैच से पहले यहां जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11, हेड टू हेड रिकॉर्ड, वेदर-पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की जुड़ी हर जानकारी और डिटेल्स एक साथ.

IPL 2026, MI vs PBKS Match Preview: आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सामने पंजाब किंग्स की चुनौती होगी. यह मैच गुरुवार, 16 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जाएगा. पंजाब की टीम अपना पिछला मुकाबला सनराइज़र्स हैदराबाद के सामने जीतकर आ रही है तो वहीं मुंबई की टीम पिछले 3 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में मुंबई की टीम जीत की पटरी पर वापिस लौटना चाहेगी, लेकिन पंजाब किंग्स के विजय रथ को रोक पाना मुंबई इंडियंस के लिए आसान नहीं होगा.

MI vs PBKS हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स (MI VS PBKS) के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब दोनों टीमों के बीच में मुकाबला बराबरी का रहा है. आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से पंजाब किंग्स ने 17 मुकाबले जीते हैं, जबकि मुंबई इंडियंस ने भी 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं. हालांकि, पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच खेले गए दोनों मुकाबलों में पंजाब किंग्स की टीम ने जीत दर्ज की थी.

यह भी पढ़े: 67 शतक लगाने वाले दिग्गज को BCCI ने बनाया हेड कोच

MI vs PBKS पिच रिपोर्ट और वेदर रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल माना जाता है. छोटे बाउंड्री होने के कारण यहां बल्लेबाज खुलकर शॉट खेलते हैं और खूब चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिलते हैं. इस मैदान पर स्पिनर्स को थोड़ी बहुत मदद मिलती है, वहीं तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में स्विंग और मूवमेंट मिलती है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर की बात करें तो करीब 170 रन के आसपास रहा है.

एक्यूवेदर के मुताबिक, MI vs PBKS मैच के दिन यानी 16 अप्रैल को मुंबई का मौसम साफ रहने की उम्मीद है. तापमान अधिकतम 31°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रह सकता है. मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. यानी फैंस को बिना किसी रुकावट के पूरा मैच का रोमांच देखने को मिलेगा.

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह

इम्पैक्ट प्लेयर – शेरफेन रदरफोर्ड

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर – नेहल वढेरा

कब और कहां देखें लाइव MI VS PBKS का मुकाबला?

MI और PBKS के बीच आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में 16 अप्रैल को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारतीय फैंस इस मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर लाइव देखे सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

यह भी पढ़े: IPL 2026 के बीच इस दिग्गज का हुआ निधन

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular