BCCI: टीम इंडिया (Team India) ने हाल ही में सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) की कप्तानी और गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की कोचिंग में टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का खिताब अपने नाम किया है. टीम इंडिया के बीते 2 वर्षों से प्रदर्शन की बात करें तो टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है. बीते 2 वर्षों में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत में आकर सीरीज क्लीन स्वीप करके अपने नाम किया.
ऐसे में अब बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल के बाद टेस्ट क्रिकेट में खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए नए हेड कोच का ऐलान किया है. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस रोल के लिए बीसीसीआई ने गौतम गंभीर या वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) के बजाए एक ऐसे दिग्गज को जिम्मेदारी सौंपी है जिन्होंने अपने क्रिकेटिंग करियर के दौरान 67 शतक लगाए है. अगर आप भी उस दिग्गज के बारे में जानना चाहते है तो आप नीचे दिए गए सेक्शन को देख सकते है.
BCCI ने वसीम जाफर को सौंपी हेड कोच की जिम्मेदारी
बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल (IPL) के दौरान टेस्ट क्रिकेट के लिए इमर्जिंग खिलाड़ियों की तैयारी के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ इंटेलिजेंस (BCCI Centre of Excellence) में 13 अप्रैल से 7 मई के बीच में कैंप का आयोजन किया है. इसी कैंप में 60 से अधिक खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार करने के लिए बीसीसीआई ने हेड कोच के रूप में वसीम जाफर को बतौर हेड कोच चुना है.
इस कैंप में वसीम जाफर के साथ हृषिकेश कानिटकर और एम वेंकटरमण बतौर बैटिंग कोच, लक्ष्मीपति बालाजी, सुनील जोशी और सौराशीष लाहिड़ी बतौर बोलिंग कोच और अतुल रानाडे, मिलाप मेवाड़ा और सुभोजित घोष बतौर फील्डिंग कोच कैंप में शामिल होंगे.
यह भी पढ़े: IPL 2026 के बीच ग्लेन मैक्सवेल को आया इस फ्रेंचाइजी से बुलावा
अपने क्रिकेट करियर में वसीम जाफर ने जड़े 67 शतक
वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल लेवल पर अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में की थी. साल 2000 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले वसीम जाफर ने इंटरनेशनल लेवल पर टीम इंडिया के लिए 31 टेस्ट और 2 वनडे मुकाबले खेले है. इस दौरान वसीम जाफर ने टेस्ट क्रिकेट में 5 शतक भी अपने नाम किए.
वहीं दूसरी ओर घरेलू क्रिकेट की बात करें तो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वसीम जाफर ने 260 फर्स्ट क्लास मुकाबलो में 19410 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 57 शतक निकले वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में जाफर ने 10 शतक लगाए. ऐसे में वसीम जाफर जैसे दिग्गज बल्लेबाज को बतौर हेड कोच चुनकर बीसीसीआई ने नए खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार करने के लिए बेहतरीन कदम उठाया है.
टेस्ट क्रिकेट में आने वाले समय बन सकते है कोच
टेस्ट क्रिकेट में अगर टीम इंडिया (Team India) का प्रदर्शन गौतम गंभीर की अगुवाई में कुछ इसी प्रकार का चलता है तो बीसीसीआई टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में हेड कोच की जिम्मेदारी वसीम जाफर (Wasim Jafar) को सौंप सकती है लेकिन इस तरह के फैसले करने से पहले बीसीसीआई (BBCI) गौतम गंभीर 1 और वर्ष का समय देना चाहेगी.
यह भी पढ़े: न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान, KKR के स्टार ऑलराउंडर को चुना गया टीम का कप्तान
