New Zealand ODI Series: एक तरफ जहां क्रिकेट जगत में इस समय आईपीएल का खुमार देखने को मिल रहा है. वहीं दूसरी तरफ बोर्ड ने न्यूजीलैंड ODI सीरीज (New Zealand ODI Series) के लिए हाल ही में 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है.
बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज के लिए एक ऐसी टीम का चयन किया है. जिसकी कप्तानी बोर्ड ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार ऑलराउंडर को सौंपी है. अगर आप भी जानना चाहते है कि न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए किन 15 खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है तो उसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा.
बोर्ड ने किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान
बांग्लादेश और न्यूजीलैंड (BAN VS NZ ODI Series) के बीच में 17 अप्रैल से 3 ODI और 3 T20I मैचों की सीरीज खेली जाएगी. जिसके लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने तमीम इक़बाल (Tamim Iqbal) की लीडरशिप में चयन समिति के साथ बैठकर वनडे सीरीज के पहले 2 मुकाबले के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है. वहीं बोर्ड ने वनडे सीरीज के दौरान बांग्लादेश क्रिकेट टीम की कप्तानी करने की जिम्मेदारी महेंदी हसन मिराज को सौंपी है.
यह भी पढ़े: MI vs RCB हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानिए IPL में किस टीम का पलड़ा भारी
KKR की टीम से खेले है मेहंदी हसन मिराज
आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सीजन में बांग्लादेश का कोई भी खिलाड़ी आईपीएल में किसी भी टीम के लिए नहीं खेल रहे है लेकिन बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर मेहंदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) की बात करें तो उन्होंने कोलकाता नाईट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) की कैरेबियन (CPL) फ्रेंचाइजी ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के लिए मुकाबले खेले हुए है.
बांग्लादेश के लिए स्टार परफॉर्मर साबित होते है मेहंदी हसन
मेहंदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) के ODI करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक बांग्लादेश के लिए कुल 117 मुकाबले खेले है. इस दौरान उन्होंने 24.20 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1791 रन बनाने के साथ- साथ 126 विकेट भी झटके है. हाल के समय में जब भी बांग्लादेश ने कोई भी बड़ा कारनामा किया है तो उसमें मेहंदी हसन मिराज का रोल देखने को मिला है.
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम स्क्वॉड
मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्या सरकार, सैफ हसन, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, लिटन दास (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, महिदुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, नाहिद राणा
यह भी पढ़े: IPL 2026 के बीच ग्लेन मैक्सवेल को आया इस फ्रेंचाइजी से बुलावा
