SA VS IND Match Preview: साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया (SA VS IND) के बीच में 5 मैचों की T20I सीरीज का आगाज होने जा रहा है. इस सीरीज को लेकर भारतीय क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित हैं. ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया (Team India) को अपनी तैयारी पुख्ता करने का एक शानदार मुकाबला देखने को मिलने वाला है. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 17 अप्रैल से 5 टी20I मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले दोनों टीमों के लिए फाइनल रिहर्सल साबित होगी.
जून में होने वाले ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) से पहले यह सीरीज बेहद अहम मानी जा रही है. जून 2026 में होने वाला महिला टी20 वर्ल्ड कप अब तक सबसे बड़ा वर्ल्ड कप होने वाला है क्योंकि इस बार आईसीसी के द्वारा रिकॉर्ड प्राइज मनी की घोषणा की गई है.
इतिहास रचने की तैयारी में टीम इंडिया
टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) अपनी कप्तानी में महिला ODI वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच चुकी है. अब हरमनप्रीत कौर और भारतीय महिला टीम की नजरें पहली बार T20 वर्ल्ड कप जीतने पर होंगी. वहीं टीम इंडिया में बदलाव की बात करें तो टीम में युवा तेज गेंदबाज काश्वी गौतम को शामिल किया गया है, जो रेणुका सिंह, अरुंधति रेड्डी और क्रांति गौड़ के साथ तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देंगी.
काश्वी गौतम बल्लेबाजी में भी उपयोगी साबित हो सकती हैं, जिसका उदाहरण उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 43 रनों की पारी खेलकर दिया था. इसके अलावा, ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा को भी मौका दिया गया है, जिन्होंने वूमेन्स प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया था. वहीं उमा छेत्री को ऋचा घोष के बैकअप के तौर पर शामिल किया गया है.
SA VS IND 5 T20I Match Preview
साउथ अफ्रीका बनाम टीम इंडिया (SA VS IND) के बीच होने वाली T20I सीरीज का पहला मुकाबला 17 अप्रैल को रात 9:30 बजे से खेला जाएगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख पाएंगे. यह सीरीज सिर्फ एक द्विपक्षीय मुकाबला नहीं, बल्कि T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी का बड़ा मंच है. दोनों टीमों के पास इतिहास रचने का मौका है और यही वजह है कि यह भिड़ंत बेहद रोमांचक होने वाली है.
यह भी पढ़े: आईपीएल में इस दिन होगी धोनी की वापसी
IND vs SA सीरीज का पूरा शेड्यूल
17 अप्रैल: पहला T20, किंग्समीड, डरबन (9:30 PM IST)
19 अप्रैल: दूसरा T20I, किंग्समीड, डरबन (5:30 PM IST)
22 अप्रैल: तीसरा T20I, वांडरर्स, जोहानिसबर्ग (9:30 PM IST)
25 अप्रैल: चौथा T20I, वांडरर्स, जोहानिसबर्ग (9:30 PM IST)
27 अप्रैल: पांचवां T20I, विलोमूर पार्क, बेनोनी (5:30 PM IST)
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रीचरणी, श्रेयंका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री, अनुष्का शर्मा
टीम इंडिया के साथ सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड
लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसन, अयांदा ह्लुबी, सिनालो जाफ्ता, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, टेबोगो माचेके, एलिज-मारी मार्क्स, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायॉन
यह भी पढ़े: IPL में नहीं मिला खेलने का मौका, तो इस तेज गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान
