HomeIPL 2026Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 17th April 2026 आईपीएल में...

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 17th April 2026 आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

IPL Match Today 17th April 2026: आईपीएल 2026 में आज (17 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाईट राइडर्स (GT VS KKR) के बीच में मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. कल (16 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को मात देकर टूर्नामेंट में अपना पांचवा मुकाबला जीता.

वहीं आज (17 अप्रैल) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill), कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे का सामना करेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं आज आईपीएल (IPL Match Today 17 April 2026) में किसका मैच है और इस मुकाबले में किस टीम का पलरा भारी है?

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी को लेकर उठ रहे सवाल

कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम ने आईपीएल 2026 के सीजन में अब तक एक भी मुकाबले में जीत हासिल नहीं की है. कोलकाता नाईट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के सीजन में अब तक खेले 5 मैचों में से एक भी मैच में जीत अर्जित नहीं की है.

ऐसे में अब अगर गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भी अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की टीम को जीत दिलवाने में असमर्थ रहते है तो अजिंक्य रहाणे की कप्तानी को लेकर भी तरह- तरह के सवाल उठ सकते है.

GT vs KKR Pitch Report

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए शानदार मानी जाती है और यहां पर काफी हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. इस मैदान पर कप्तान टॉस जीतकर अक्सर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं. पिछले सीजन 9 मैचों में से 7 मैच पहले पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं. अब तक इस सीजन एक मैच खेला गया है और राजस्थान ने भी पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 रन से मैच अपने नाम किया था.

यह भी पढ़े: IPL में नहीं मिला खेलने का मौका, तो इस तेज गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान

GT vs KKR हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें गुजरात टाइटंस ने 3 मैच और कोलकाता नाईट राइडर्स ने 1 मैच अपने नाम किया है. वहीं एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. हालांकि आंकड़ों को देखने के बाद गुजरात का पलड़ा लखनऊ पर भारी नजर आ रहा है.

GT vs KKR, IPL 2026: Player to Watch Out For

गुजरात टाइटंस की टीम से बल्लेबाजी में शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर और गेंदबाजी में राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा टीम के लिए स्टार प्लेयर्स साबित हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की तो इसमें खुद कप्तान अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी और सुनील नारायण अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक कुमार, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर- प्रसिद्ध कृष्णा

गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोलकाता नाईट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11

फिल एलन, सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

इम्पैक्ट प्लेयर: वरुण चक्रवर्ती

GT vs KKR Today’s Match Prediction

गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच होने वाले मुकाबले में प्रेडिक्शन की बात करें तो अब तक आईपीएल 2026 के सीजन में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम का जैसा प्रदर्शन है. ऐसे में इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के जीत दर्ज करने के आसार काफी ज्यादा है.

GT vs KKR Match Prediction, GT vs KKR Pitch Report, Today’s Match GT vs KKR, IPL 2026, GT vs KKR Prediction, GT vs KKR Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders

यह भी पढ़े: SA VS IND Match Preview: टीम इंडिया के सामने साउथ अफ्रीका की चुनौती, जानें कब, कहां खेले जाएंगे T20I मुकाबले

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular