IPL 2024: केकेआर और गुजरात की जीत के बाद Points Table में मचा उथल-पुथल, जानें अब कैसी है सभी टीमों की स्थिति

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच हर दिन के साथ बहुत ही रोचक होता जा रहा है। आईपीएल के 17वें एडिशन का लगभग आधा सफर पूरा हो चुका है, जिसके बाद अब अंतिम-4 में जगह बनाने के लिए रेस बहुत ही दिलचस्प होती जा रही है। इस मेगा इवेंट में एक के बाद एक सांसे रोक देने वाले मैच देखने को मिल रहे हैं, जहां 10 टीमों के बीच प्लेऑफ के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। इसी बीच रविवार को डबल हेडर का डबल डॉज देखने को मिला, जहां एक ही दिन में पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
सुपर संडे के डबल डॉज के बाद Points Table में हुआ बदलाव
आईपीएल के इस सीजन का सफर अपने 37वें मैच को पूरा कर चुका है, जिसके बाद पॉइंट्स टेबल भी अब रोचक मोड़ लेने लगा है। रविवार को खेले गए 2 मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल में उलटफेर देखने को मिला है, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस ने अपने-अपने मैचों को जीतने के साथ ही पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाई है। तो वहीं इन मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स अपने-अपने मैच में मिली हार ने आगे की राह को काफी मुश्किल कर दिया है, जिनके लिए अब प्लेऑफ की डगर काफी मुश्किल नजर आ रही है।

ये भी पढ़े-IPL 2024: अगली बार 300 पार करने के मूड में है सनराइजर्स हैदराबाद, ऑरेंज आर्मी ने जारी किया अलर्ट
राजस्थान का राज बरकरार, केकेआर दूसरे और ऑरेंज आर्मी तीसरे पर
आईपीएल के 37वें मैच के बाद अब पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स का राज बरकरार है, जो अभी भी बहुत ही मजबूती के साथ 7 मैचों में 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ नंबर-1 की पोजिशन पर बने हुए हैं। तो वहीं अब कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद को हटाकर दूसरे स्थान पर आ चुकी है। केकेआर के अब 7 मैच में 5 जीत के साथ 10 अंक हैं, और वो ऑरेंज आर्मी से बेहतर नेट रनरेट के आधार पर दूसरे स्थान पर हैं। वहीं ऑरेंज आर्मी 7 मैच में 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर तीसरे स्थान पर मौजूद है।
चेन्नई, लखनऊ और गुजरात के हैं बराबर 8-8 अंक, आरसीबी बॉटम पर
पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है। चेन्नई सुपर किंग्स के 7 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक हैं। 8 अंक पर लखनऊ सुपरजॉयंट्स और गुजरात टाइटंस भी मौजूद हैं। गुजरात ने पंजाब को मात देकर 2 अहम अंक के साथ 7वें से छठे पायदान को हासिल कर लिया है। तो वहीं लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम 5वें स्थान पर है। वहीं अंक तालिका में 7वें नंबर पर मुंबई इंडियंस की टीम है, जो 7 मैचों में 3 जीत लेकर 6 अंक हासिल कर चुकी है। आखिरी 3 स्थानों पर दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू है। दिल्ली ने 3 मैच जीते हैं जिनके 6 अंक हैं। तो वहीं पंजाब किंग्स के 2 जीत के साथ 4 अंक और आरसीबी ने 8 मैचों में केवल 1 जीत हासिल की है।
पॉइंट्स टेबल पर एक नजर
क्रं.सं. | टीम | मैच | जीत | हार | अंक | नेट रनरेट |
1 | राजस्थान रॉयल्स | 7 | 6 | 1 | 12 | 0.677 |
2 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 7 | 5 | 2 | 10 | 1.206 |
3 | सनराइजर्स हैदराबाद | 7 | 5 | 2 | 10 | 0.914 |
4 | चेन्नई सुपर किंग्स | 7 | 4 | 3 | 8 | 0.529 |
5 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 7 | 4 | 3 | 8 | 0.123 |
6 | गुजरात टाइटंस | 8 | 4 | 3 | 8 | –1.055 |
7 | मुंबई इंड़ियंस | 7 | 3 | 4 | 6 | –0.133 |
8 | दिल्ली कैपिटल्स | 8 | 3 | 5 | 6 | -0.477 |
9 | पंजाब किंग्स | 8 | 2 | 6 | 4 | -0.292 |
10 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू | 8 | 1 | 7 | 2 | –1.046 |
Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।
संबंधित खबरें

IPL 2024: आईपीएल में 5-5 बार की चैंपियन मुंबई और चेन्नई हो जाए खबरदार, खिताबी हैट्रिक लगा चुकी केकेआर के मेंटॉर गौतम गंभीर की हुकांर

Virat Kohli: ‘ऑरेंज कैप आपको आईपीएल चैंपियन नहीं बनाता’ एक बार फिर से अंबाती रायडू का विराट कोहली पर जोरदार तंज

IPL 2024: गौतम गंभीर की इस मोटिवेशनल स्पीच ने केकेआर में फूंक दी जान, जानें सीजन शुरू होते ही गंभीर ने कैसे किया था टीम को मोटिवेट

IPL 2024: इम्पैक्ट प्लेयर के नियम का अस्तित्व है खतरें में, विराट-रोहित किसी को नहीं आ रहा है पसंद
ताज़ा खबरें

विराट- रोहित के बाद अब टीम इंडिया के इस दिग्गज बल्लेबाज ने किया संन्यास का ऐलान

एशिया कप से पहले टीम को लगा झटका, हेड कोच ने दिया पद से इस्तीफा

करुण नायर की तरह ये खिलाड़ी भी डिज़र्व करता है सेकंड चांस, लेकिन कोच गंभीर कभी नहीं देंगे टीम इंडिया में मौका

टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, तो स्टार बल्लेबाज ने एशिया कप में हांगकांग से खेलने का किया फैसला
