WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में देखने को मिला टीम इंडिया का कमाल, धर्मशाला टेस्ट में उतरने से पहले ही नंबर 1 बनी रोहित की सेना

WTC Point Table: भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship 2023-25 Point Table) में एक बार फिर से अपना रूतबा कायम किया है। इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का 5वें और अंतिम टेस्ट मैच उतरने से पहले ही टीम इंडिया (Team India) को बड़ी खुशखबरी मिली है, जहां वो WTC Point Table में नंबर-1 पर पहुंच गई है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एंड कंपनी के लिए धर्मशाला टेस्ट मैच में उतरने से पहले ये एक बहुत बड़ा कॉन्फिडेंस देने वाली है।
ऑस्ट्रेलिया ने दी न्यूजीलैंड को मात, हुआ टीम इंडिया को फायदा
न्यूजीलैंड की सरजमीं पर न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस टेस्ट सीरीज का पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कीवी टीम को 172 रनों से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने वेलिंगटन में खेले गए इस टेस्ट मैच को जीतने के साथ ही न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया। क्योंकि वो इस मैच को ना सिर्फ हारें हैं, बल्कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चैंपियनशिप (ICC World Test Championship 2023-25 Point Table) में नंबर-1 स्थान को भी गंवा दिया है और वो अब भारत के बाद दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

न्यूजीलैंड की टीम दूसरे पर खिसकी, ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर
न्यूजीलैंड की ऑस्ट्रेलिया से हुई हार ने सीधा टीम इंडिया का फायदा कराया है, जो दूसरे स्थान से सीधे नंबर-1 पर जा पहुंची है। भारतीय टीम के अबWTC Points Table में 8 मैचों में 5 मैचों में जीत और 2 हार के साथ सबसे ज्यादा 62 पॉइंट्स हैं। टीम इंडिया के बाद दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम मौजूद है। कीवी टीम को इस मैच मे हार का बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है, जो अब अपने 5 मैचों के बाद 3 जीत और 2 हार से 60 पॉइंट्स के साथ खड़ी है। ऑस्ट्रेलिया को तीसरे स्थान पर बरकरार रहना पड़ा है, लेकिन उनके पॉइंट्स में इजाफा हुआ है। कंगारू टीम के अब 11 मैचों में 7 जीत और 3 हार से 59.09 पॉइंट्स हो गए हैं।
WTC Point Table में बाकी टीमों का ऐसा है हाल
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship 2023-25 Point Table) में बाकी टीमों की बात करें तो अब मौजूदा स्थिति में बांग्लादेश की टीम चौथे स्थान पर हैं, तो वहीं 5वें नंबर पर पाकिस्तान की टीम खड़ी है। इनके बाद छठे पायदान पर वेस्टइंडीज और 7वें स्थान पर दक्षिण अफ्रीका की टीम मौजूद है। भारत से लगातार 3 हार का सामना कर चुकी इंग्लैंड की टीम की हालात काफी खस्ता दिख रही है, जो 8वें स्थान पर हैं। इसके बाद श्रीलंका अंतिम यानी 9वें पायदान पर है।
पॉइंट टेबल पर डाले एक नजर
रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | पॉइंट |
1. | भारत | 8 | 5 | 2 | 1 | 62.00 |
2. | न्यूजीलैंड | 5 | 3 | 2 | 0 | 60.00 |
3. | ऑस्ट्रेलिया | 11 | 7 | 3 | 1 | 59.09 |
4. | बांग्लादेश | 2 | 1 | 1 | 0 | 50.00 |
5. | पाकिस्तान | 5 | 2 | 3 | 0 | 36.66 |
6. | वेस्टइंडीज | 4 | 1 | 2 | 1 | 33.33 |
7. | दक्षिण अफ्रीका | 4 | 1 | 3 | 0 | 24.00 |
8. | इंग्लैंड | 9 | 3 | 5 | 1 | 19.44 |
9. | श्रीलंका | 2 | 0 | 2 | 0 | 0.00 |
Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।
संबंधित खबरें

WTC 2025-27: बांग्लादेश ने WTC 2025-27 की पहली सीरीज की टेस्ट टीम का किया ऐलान, जानें कौन करेगें कप्तानी

पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत करने के लिए RCB ने बनाई रणनीति, मैक्सवेल समेत इन 3 खिलाड़ियों को किया प्लेइंग 11 से बाहर

ICC Test Ranking: आईपीएल के रोमांच के बीच टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, टेस्ट रैंकिंग में इस टीम ने छिना भारत से नंबर-1 का ताज

15 साल बाद वर्ल्ड कप जीतने के लिए PCB चेयरमैन ने बनाई रणनीति, 2009 फाइनल के मैच विनर की कराई संन्यास से वापसी
ताज़ा खबरें

विराट- रोहित के बाद अब टीम इंडिया के इस दिग्गज बल्लेबाज ने किया संन्यास का ऐलान

एशिया कप से पहले टीम को लगा झटका, हेड कोच ने दिया पद से इस्तीफा

करुण नायर की तरह ये खिलाड़ी भी डिज़र्व करता है सेकंड चांस, लेकिन कोच गंभीर कभी नहीं देंगे टीम इंडिया में मौका

टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, तो स्टार बल्लेबाज ने एशिया कप में हांगकांग से खेलने का किया फैसला
