Homeक्रिकेटKL RAHUL: महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली की क्या है खास...

KL RAHUL: महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली की क्या है खास क्वालिटी, केएल राहुल ने किया खुलासा

KL RAHUL:  भारतीय क्रिकेट गलियारों में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली का बहुत बड़ा योगदान है। इन दोनों ही दिग्गज कप्तानों ने भारतीय क्रिकेट के नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। जहां से सौरव गांगुली टीम को छोड़कर गए, उसके बाद उसे राहुल द्रविड़ से होते हुए महेन्द्र सिंह धोनी ने आगे बढ़ाया तो धोनी के बाद टीम इंडिया की बागडौर विराट कोहली ने संभाली और कोहली ने कामयाबी की खास गाथा लिखी। धोनी और विराट ने जो योगदान दिया है उसे आज कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता है।

विराट और धोनी की कप्तानी के गुणों को केएल राहुल ने किया बयां

महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली की कप्तानी और उनके कप्तानी के गुणों की अक्सर ही तारीफ होती रहती है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने करियर में इन दोनों ही दिग्गजों का बहुत ही बड़ा रोल बतायया और इनकी कप्तानी की क्वालिटी को बयां किया है। केएल राहुल ने अपने करियर की शुरुआत एमएस धोनी की कप्तानी में की थी, वहीं अपने करियर को विराट कोहली की अगुवायी में आगे बढ़ाया।

KL RAHUL
KOHLI-DHONI

इन दिनों केएल राहुल आईपीएल के 16वें सीजन से चोट के चलते बाहर होने के बाद अपनी चोट से उबर रहे हैं। लखनऊ सुपरजॉयंट्स के कप्तान रहे केएल राहुल ने गुरुवार को भारत के दो महान कप्तानों महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली के गुणों को लेकर बात की जिन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने धोनी और कोहली से सीखा है।

ये भी पढ़े- IPL 2023: लखनऊ से मिली हार पर रोहित शर्मा भड़के, सीधे तौर पर इन्हें ठहरा दिया हार का जिम्मेदार

साथी खिलाड़ी धोनी के लिए कुछ भी करने को रहते हैं तैयार

केएल राहुल ने पॉडकास्ट पर बात करते हुए कहा कि, महेन्द्र सिंह धोनी मेरे पहले कप्तान थे। मैंने उनसे काफी सीखा है। वह हर एक इंसान के साथ बहुत अच्छे रिलेशनशिप बनाते हैं। जहां लड़के आपके लिए लड़ेंगे और आपके साथ रहेंगे – यही सब मैंने उनसे सीखा है।”

विराट कोहली ने बदला है भारतीय क्रिकेट में फील्डिंग का स्टेंडर्ड

इसके बाद उन्होंने आगे विराट कोहली की भी जमकर तारीफ की। केएल राहुल ने कोहली को लेकर कहा कि, “भारतीय क्रिकेट में फिटनेस स्टैंडर्ड को बदलने का श्रेय विराट कोहली को जाता है। विराट कोहली काफी हाई स्टैंडर्ड सेट करते हैं, और एक सर्वश्रेष्ठ उदाहरण के तौर पर टीम का नेतृत्व करते हैं। उन्होंने जिस तरह से टीम का नेतृत्व करके महानता हासिल की है, वो टीम में सभी के लिए प्रेरणा का एक श्रोत है। उनकी कार्य नीति, फिटनेस और आहार पर नियंत्रण उन्हें खास बनाते हैं। उनकी वजहों से हमने इस सभी चीजों पर ज्यादा ध्यान देना शुरू किया।

Kalp Kalal
Kalp Kalalhttps://www.icccricketschedule.com/
Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।
RELATED ARTICLES

Most Popular