Home क्रिकेट इंडियन प्रीमियर लीग 2023 IPL AUCTION 2023:आईपीएल का मिनी ऑक्शन हुआ खत्म, अब कुछ ऐसी नजर...

IPL AUCTION 2023:आईपीएल का मिनी ऑक्शन हुआ खत्म, अब कुछ ऐसी नजर आ रही हैं सभी 10 टीमें, देखें कैसा है स्क्वॉड

30

क्रिकेट जगत की सबसे हाई प्रोफाइल टी20 लीग के 16वें सीजन से पहले मिली ऑक्शन की प्रक्रिया खत्म हुई। मिली ऑक्शन में एक से एक जबरदस्त रिकॉर्ड्स स्थापित हुए।  शुक्रवार को कोच्चि में संपन्न हुए इस ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई जिसमें विदेशी खिलाड़ी बेशुमार रकम हासिल करने में कामयाब रहे।

IPL MINI AUCTION 2023
IPL MINI AUCTION 2023

मिनी ऑक्शन में बम्पर बोली

कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में दोपहर से शुरु हुए इस ऑक्शन में शुरुआत से ही फ्रैंचाइजियों ने विदेशी खिलाड़ियों को खूब टारगेट किया। जिसमें सैम कुरेन ना केवल इस बार के ऑक्शन के बल्कि आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी निकलकर सामने आए। सैम कुरेन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ की रकम देकर अपने नाम किया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के केमरॉन ग्रीन पर भी पैसा बरसा और वो इतिहास के दूसरे सबसे ज्यादा प्राइज हासिल करने में कामयाब रहे। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा।

सैम कुरेन बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर

बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स ने तो निकोलस पूरन को लखनऊ ने 16 करोड़ रुपये दिए। इंग्लैंड के युवा सनसनी हैरी ब्रुक ने भी हैरान करते हुए 13.25 करोड़ रुपये हासिल किए, जो सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा बने।

IPL AUCTION 2023(Source_Cricreads)

ऑक्शन के बाद सभी टीमों का स्क्वॉड है तैयार

रात 8.30 तक चली नीलामी के बाद आखिरकार सभी टीमें तैयार हो चुकी हैं। जिसमें कुल 87 स्लॉट भरने थे, लेकिन 80 खिलाड़ियों पर ही बोली लग सकी। जिसके लिए सभी फ्रैंचाइजियों ने कुल मिलाकर 167 करोड़ रुपये दांव पर लगाए हैं। अब देखें सभी टीमों का स्कवॉड ऑक्शन के बाद कैसा आ रहा है नजर

ये भी पढ़े- IPL AUCTION 2023: नीलामी का बाजार 23 दिसंबर नहीं बल्कि अब सज सकता है इस दिन, जानें क्यों बदल सकती है तारीख.

चेन्नई सुपर किंग्स

रिटेन प्लेयर- महेन्द्र सिंह धोनी (कप्तान), रवीन्द्र जडेजा, डेवोन कॉनवे, मोईन अली, शिवम दूबेऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, राजवर्धन हंगरगेकर, ड्वेन प्रीटोरियस, मिशेल सेंटनर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महीश तीक्षणा

ऑक्शन में खरीदे प्लेयर्स- अजिंक्य रहाणे (50 लाख), बेन स्टोक्स (16.25 करोड़), शेख रशीद (20 लाख), निशांत सिंधु (60 लाख), काइल जैमीसन (1 करोड़), अजय मंडल (20 लाख), भगत वर्मा (20 लाख)

दिल्ली कैपिटल्स

रिटेन प्लेयर- ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, कुलदीप यादव, पृथ्वी शॉ, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी मुस्तफिजुर रहमान, मिशेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्खिया, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, रिपल पटेल

ऑक्शन में खरीदें प्लेयर्स- इशांत शर्मा (50 लाख रुपये), फिल सॉल्ट (2 करोड़ रुपये), मुकेश कुमार (5.5 करोड़ रुपये), मनीष पांडे (2.4 करोड़ रुपये), रिले रोसौव (4.6 करोड़ रुपये)

गुजरात टाइटंस

रिटेन प्लेयर- हार्दिक पंड्या (कप्तान), राशिद खान,  शुभमन गिल, डेविड मिलर, रिद्धीमान साहा, मैथ्यू वेड, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकंडे, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन

ऑक्शन में खरीदें गए प्लेयर्स- केन विलियमसन (2 करोड़ रुपये), ओडियन स्मिथ (50 लाख रुपये), केएस भारत (1.2 करोड़ रुपये), शिवम मावी (6 करोड़ रुपये), उर्विल पटेल (20 लाख रुपये), जोशुआ लिटिल (4.4 करोड़), मोहित शर्मा (50 लाख रुपये)

कोलकाता नाइट राइडर्स

रिटेन प्लेयर्स- श्रेयस अय्यर(कप्तान), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन,  नीतीश राणा, वेंकटेश अय्यर, उमेश यादव, टिम साउदी, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय

ऑक्शन में खरीदें गए प्लेयर्स- वैभव अरोड़ा (60 लाख), एन जगदीशन (90 लाख), सुयश शर्मा (20 लाख), डेविड वीसे (1 करोड़), कुलवंत खेजरोलिया (20 लाख), लिटन दास (50 लाख), मनदीप सिंह (50 लाख), शाकिब अल हसन (1.5 करोड़)

लखनऊ सुपरजॉयंट्स

रिटेन प्लेयर- केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, करण शर्मा, मनन वोहरा, कृष्णप्पा गौतम, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, क्रुणाल पांड्या, आवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई

ऑक्शन में खरीदें खिलाड़ी- निकोलस पूरन (16 करोड़), जयदेव उनादकट (50 लाख), यश ठाकुर (45 लाख), रोमारियो शेफर्ड (50 लाख), डैनियल सैम्स (75 लाख), अमित मिश्रा (50 लाख), प्रेरक मांकड़ (20 लाख), स्वप्निल सिंह (20 लाख), नवीन उल हक (50 लाख), युद्धवीर सिंह चरक(20 लाख)

मुंबई इंडियंस

रिटेन प्लेयर- रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराहटिम डेविड, तिलक वर्मा, शान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, अर्जुन तेंदुलकर,  रमनदीप सिंह, अरशद खान, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरनडॉर्फ

ऑक्शन में खरीदे प्लेयर्स: कैमरन ग्रीन(17.5 करोड़), झाय रिचर्ड्सन (1.5 करोड़), पीयूष चावला (50 लाख), डुआन यानसेन (20 लाख), विष्णु विनोद (20 लाख), शम्स मुलानी (20 लाख), नेहल वढेरा (20 लाख), राघव गोयल (20 लाख)

पंजाब किंग्स

रिटेन प्लेयर- शिखर धवन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोनजॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर,  शाहरुख खानभानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन, अथर्व ताएडे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, हरप्रीत बराड़

ऑक्शन में खरीदें गए प्लेयर्स- सैम करन (18.50 करोड़ रुपये), सिकंदर रजा (50 लाख रुपये), हरप्रीत भाटिया (40 लाख रुपये), विद्वत कावेरप्पा (20 लाख रुपये), मोहित राठी (20 लाख रुपये), शिवम सिंह (रुपये) 20 लाख)

राजस्थान रॉयल्स

रिटेन प्लेयर संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, रविचन्द्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल,  ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैकॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदिप यादव, केसी करियप्पा

ऑक्शन में खरीदें गए प्लेयर्स- जेसन होल्डर (5.75 करोड़) डी फरेरा(50 लाख), कुणाल सिंह राठौर(20 लाख), एडम जम्पा (1.5 करोड़), केएम आसिफ (30 लाख), मुरुगन अश्विन (20 लाख), आकाश वशिष्ठ (20 लाख), अब्दुल बासित- (20 लाख), जो रूट (1 करोड़)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

रिटेन प्लेयर- फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुडसुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलन, ग्लेन मैक्सवेल, वनिन्दु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीप

ऑक्शन में खरीदें प्लेयर्स- सोनू यादव (20 लाख रुपये), अविनाश सिंह (60 लाख रुपये), राजन कुमार (70 लाख रुपये), मनोज भांडगे (20 लाख रुपये), विल जैक्स (3.2 करोड़ रुपये), हिमांशु शर्मा (20 लाख रुपये), रीस टॉप्ले (रुपये 1.9 करोड़)

सनराइजर्स हैदराबाद

रिटेन प्लेयर- एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमारमार्को यानसेन, टी नटराजन, उमरान मलिक, फजल हक फारूकी, कार्तिक त्यागी

ऑक्शन में खरीदे प्लेयर्स:  हैरी ब्रूक (13.25 करोड़), हेनरिक क्लासेन (5.25 करोड़),आदिल राशिद (2 करोड़), मयंक मार्कंडेय (50 लाख), मयंक अग्रवाल (8.25 करोड़),विवरांत शर्मा (2.6 करोड़), समर्थ व्यास (20 लाख),  सनवीर सिंह (20 लाख), उपेंद्र यादव(25 लाख), मयंक डागर (1.8 करोड़),नीतीश रेड्डी(20 लाख), अनमोलप्रीत सिंह(20 लाख), अकील हुसैन(1 करोड़)