Home क्रिकेट DC के 23 वर्षीय खिलाड़ी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिहरा शतक...

DC के 23 वर्षीय खिलाड़ी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड, IPL 2024 सीजन में निभा सकते है यह अहम रोल

253

IPL 2024: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई (BCCI) ने गुरुवार, 22 फरवरी को आईपीएल 2024 (IPL 2024) के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इसके पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होने वाला है, जिसको लेकर सभी काफी उत्साहित हैं। लेकिन इन्हीं सब चीजों के बीच दिल्ली कैपिटल (Delhi Capitals) के 23 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। जिससे उसकी चर्चा चारों ओर हो रही है। तो आइए उस खिलाड़ी के बारे में जानते हैं, जिसने आईपीएल 2024 (IPL 2024) की शुरुआत से पहले ही जलवा बिखेरना शुरू कर दिया है।

Image Source - Getty Images

दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी ने जड़ा तिहरा शतक

Tristan Stubbs ipl 2024
Image Source – Getty Images

दरअसल, हम दिल्ली कैपिटल्स के जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) हैं, जोकि साउथ अफ्रीकी टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। स्टब्स इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल रहे हैं, जहां उन्होंने वारियर्स की ओर से खेलते हुए क्वाज़ुलु-नेटाल इनलैंड के खिलाफ तिहरा शतक जड़ दिया है। इस शतक के साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं।

यह भी पढ़े : IPL 2024 : ऋषभ पंत की जगह यह खिलाड़ी DC के लिए निभा सकता है विकेटकीपिंग का रोल, घरेलू क्रिकेट में झारखंड के लिए मचाई हुई है तबाही

ट्रिस्टन स्टब्स ने तिहरा शतक जड़ रचा इतिहास

23 वर्षीय ट्रिस्टन स्टब्स ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ते ही इतिहास रच दिया है। वह साउथ अफ्रीका के 11वें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिसने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ा है। इसके अलावा वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अफ्रीकी टीम की वापसी के बाद से साउथ अफ्रीका के लिए ऐसा करने वाले आठवें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सीएसए 4 डे सीरीज डिवीज़न 1 के मैच नंबर 27 में यह कारनामा किया है। इस मुकाबले में उनके बल्ले से 372 गेंदों में 302 रन निकले हैं और वह अभी भी नाबाद हैं। ऐसे में काफी आसार है कि इस मैच के तीसरे दिन वह अपनी पारी को और आगे ले जा सकते हैं। इस मुकाबले की शुरुआत 21 फरवरी को हुई थी।

IPL 2024 में दिखेगा ट्रिस्टन स्टब्स का जलवा

बता दें कि ट्रिस्टन स्टब्स आईपीएल के बीते दो सीजन मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। लेकिन आईपीएल 2024 (IPL 2024) में वह दिल्ली कैपिटल्स की ओर से फिनिशर के रूप में खेलते दिखाई दे सकते हैं। स्टब्स को आईपीएल 2024 ऑक्शन के दौरान दिल्ली ने 50 लाख रुपये की बोली लगाकार खरीदा था। मालूम हो कि आगामी सीजन में दिल्ली को अपना पहला मैच 23 मार्च को पंजाब किंग्स के साथ खेलना है।

यह भी पढ़ें: रांची टेस्ट से पहले सरफ़राज़ खान के छोटे भाई को मिला इस टीम में मौका, CSK के स्टार ऑलराउंडर को करेंगे रिप्लेस