Homeक्रिकेटIPL के नए स्टार मयंक यादव का बिहार के सुपौल जिले से...

IPL के नए स्टार मयंक यादव का बिहार के सुपौल जिले से है खास कनेक्शन, डेब्यू मुकाबले में अपनी स्पीड से बनाए कई रिकॉर्ड

IPL : आईपीएल (IPL) से भारतीय क्रिकेट को कई स्टार मिले है जिन्होंने लंबे समय तक इंटरनेशनल लेवल पर टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया है. इसी तरह आईपीएल 2024 के सीजन में भी हमें दिल्ली से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले मयंक यादव (Mayank Yadav) के तौर पर एक नया स्टार मिला है.

मयंक यादव (Mayank Yadav) ऐसे तो दिल्ली में रहते है लेकिन उनका संबंध बिहार राज्य के सुपौल जिले से भी है. आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको मयंक यादव के बिहार कनेक्शन के साथ-साथ डेब्यू मुक़ाबले में अपनी स्पीड से बनाने वाले कई सारे रिकॉर्ड की बात करेंगे.

मयंक यादव का दादी गांव है सुपौल जिले में स्थित

21 वर्षीय मयंक यादव (Mayank Yadav) का जन्म तो दिल्ली में ही हुए है लेकिन उनके पिता प्रभु यादव जी का जन्म बिहार के सुपौल जिले के मरौना प्रखंड के रतहो गांव में हुआ था. इस तरह से देखा जाए तो मयंक यादव मूल रूप से बिहार के है लेकिन उन्होंने अपना पूरा जीवन अब तक दिल्ली में ही बिताया है. मयंक यादव (Mayank Yadav) के द्वारा अपने डेब्यू मुक़ाबले में किए गए शानदार प्रदर्शन के बाद बिहार (Bihar) के सुपौल जिले के रतहो गांव में उत्सव का माहौल है.

यह भी पढ़े : इंपैक्ट प्लेयर रूल के चलते इन 3 स्टार खिलाड़ी को नही मिल रहा है IPL 2024 में खेलने में मौका, नंबर 2 ने 17 वर्ष की उम्र में खेला था अपना पहला मुकाबला

डेब्यू मुक़ाबले में अपने नाम किए कई रिकॉर्ड

मयंक यादव (Mayank Yadav) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की फ्रैंचाइज़ी ने साल 2022 में अपने टीम स्क्वाड में शामिल किया था लेकिन बीते 2 आईपीएल सीजन से उन्हें एक भी मुक़ाबले में खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन जब साल 2024 के आईपीएल (IPL) सीजन के लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के अपने पहले मुक़ाबले में मयंक यादव को खेलने का मौका मिला तो उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. आईपीएल 2024 के सीजन में मयंक यादव को अब तक 3 मुकाबलों में खेलने का मौका मिला है जिसमें उन्होंने 6 विकेट हासिल किए है।

मयंक यादव (Mayank Yadav) ने न सिर्फ मैच में अपने प्रदर्शन से अपनी फ्रैंचाइज़ी को जीत दर्ज़ में करने में मदद की बल्कि अपने पहले ही मुक़ाबले में 155.8 kmph की रफ़्तार की गेंद फेंकी और आईपीएल (IPL) के इतहास में छठी सबसे तेज गेंद डालने अपने नाम किया.

यह भी पढ़े : पाकिस्तान का कप्तान बनने के साथ ही बाबर ने लिया बड़ा फैसला, टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए इस दिग्गज खिलाड़ी को देने जा रहे है बड़ी जिम्मेदारी

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular