HomeIPL 2026Today IPL Match आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

Today IPL Match आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

Today IPL Match: आज 7 मई को आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (LSG VS RCB) के बीच आईपीएल 2026 सीजन का 50वां मुकाबला लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. 7 मई को होने वाले मुकाबले से पहले लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 9 मैचों में से सिर्फ 2 मुक़ाबलों में जीत अर्जित की है. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 9 मैचों में 6 मुकाबले जीते है. ऐसे में एकाना स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए काफी अहम होने वाला है.

अगर इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) को हार का सामना करना पड़ता है तो LSG की टीम आईपीएल 2026 सीजन के प्लेऑफ के रेस से पूरी तरह बाहर होने वाली पहली टीम बन जाएगी. ऐसे में आइए जानने का प्रयास करते है कि लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?

LSG VS RCB Match Preview

लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (LSG VS RCB) के बीच में आईपीएल 2026 सीजन का 50वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे गुरूवार, 7 मई को खेला जाएगा. इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangaluru) की कप्तानी रजत पाटीदार करते हुए नजर आएंगे.

LSG VS RCB Head-to-Head Record

लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में 7 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से 5 मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत अर्जित की है. वहीं 2 मुकाबले लखनऊ सुपर जाइंट्स के नाम रहे हैं. इधर बात की जाए लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो उस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 5 विकेटों से मात दी थी.

LSG VS RCB: Ekana Stadium, Lucknow Pitch Report

आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (LSG VS RCB) के बीच में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि हमेशा से एक हाई स्कोरिंग वेन्यू रहा है. ऐसे में ये साफ है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहेगी लेकिन रात में अगर ओस नहीं आती तो पहली पारी में टीम अगर बड़ा स्कोर खड़ा कर देती है तो दूसरी पारी में स्कोर चेस करना इतना आसान नहीं होगा.

LSG VS RCB: Where to Watch?

आईपीएल 2026 सीजन का 50वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.

LSG VS RCB: Player to Watch Out For

लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (LSG VS RCB) के बीच होने वाले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से विराट कोहली, टिम डेविड और रजत पाटीदार स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं. वहीं बात करें अगर लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की तो एडेन मार्कराम, जोश इंग्लिश, मिचेल मार्श और मोहम्मद शमी अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

LSG VS RCB Probable Playing XI

लखनऊ सुपर जाइंट्स की संभावित प्लेइंग 11

मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान और प्रिंस यादव

इम्पैक्ट प्लेयर: दिग्वेश राठी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11

जैकब बैठल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर- रसिख सलाम

LSG VS RCB Match Prediction

आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के जीत हासिल करने के चांस ज्यादा है.

LSG VS RCB Match Prediction, LSG VS RCB Pitch Report, Today’s Match LSG VS RCB, IPL 2026, LSG VS RCB Prediction, LSG VS RCB Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular