Today IPL Match: आज 8 मई को आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच में सीजन का 51वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. 8 मई को होने वाले मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने 10 मैचों में से सिर्फ 4 मुक़ाबलों में जीत अर्जित की है. वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स ने 9 मैचों में सिर्फ 3 मुकाबले जीते है. ऐसे में अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए काफी अहम होने वाला है.
अगर इस मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स को हार का सामना करना पड़ता है तो KKR की टीम आईपीएल 2026 सीजन के प्लेऑफ के रेस से पूरी तरह बाहर होने वाली दूसरी टीम बन जाएगी. ऐसे में आइए जानने का प्रयास करते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच होने वाले इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?
DC VS KKR Match Preview
दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच में आईपीएल 2026 सीजन का 51वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला शुक्रवार, 8 मई को शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल करेंगे, वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करते हुए नजर आएंगे.
DC VS KKR Head-to-Head Record
दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में 35 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से 19 मुकाबलों में कोलकाता नाईट राइडर्स ने जीत अर्जित की है. वहीं 16 मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स के नाम रहे हैं. इधर बात की जाए दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो उस मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रनों से हराया था.
DC VS KKR: Arun Jaitley Stadium, Delhi Pitch Report
आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि हमेशा से एक हाई स्कोरिंग वेन्यू रहा है. ऐसे में ये साफ है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहेगी लेकिन रात में अगर ओस नहीं आती तो पहली पारी में टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर देती है तो दूसरी पारी में स्कोर चेस करना इतना आसान नहीं होगा.
DC VS KKR: Where to Watch?
आईपीएल 2026 सीजन का 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.
DC VS KKR: Player to Watch Out For
दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच होने वाले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से केएल राहुल,मिचेल स्टार्क, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं. वहीं बात करें अगर कोलकाता नाईट राइडर्स टीम की तो रिंकू सिंह, अजिंक्य रहाणे, सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.
DC VS KKR Probable Playing XI
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11
पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), काइल जेमीसन, मिचेल सेंटनर, कुलदीप यादव, टी नटराजन
इम्पैक्ट प्लेयर: आकिब नबी
कोलकाता नाईट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नारायण, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती
इम्पैक्ट प्लेयर- मथीशा पथिराना
DC VS KKR Match Prediction
आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के जीत हासिल करने के चांस ज्यादा है.
DC VS KKR Match Prediction, DC VS KKR Pitch Report, Today’s Match DC VS KKR, IPL 2026, DC VS KKR Prediction, DC VS KKR Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders
