Today IPL Match: आज 6 मई को आईपीएल 2026 में सनराइज़र्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स (Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings) के बीच आईपीएल 2026 सीजन का 49वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गाँधी स्टेडियम में खेला जाएगा. 6 मई को होने वाले मुकाबले से पहले सनराइज़र्स हैदराबाद ने 10 मैचों में 6 मुक़ाबलों में जीत अर्जित की है.
वहीं पंजाब किंग्स ने अब तक खेले 9 मैचों में 6 मैचों में भी जीत अर्जित की है. ऐसे में हैदराबाद के मैदान पर होने वाले वाला यह मुकाबला दोनों ही टीमों के प्लेऑफ की रेस में टॉप 2 में बने रहने के लिए काफी अहम होगा. ऐसे में आइए जानने का प्रयास करते है कि सनराइज़र्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स (SRH VS PBKS) के बीच होने वाले इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?
SRH VS PBKS Match Preview
सनराइज़र्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स (SRH VS PBKS) के बीच में आईपीएल 2026 सीजन का 49वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गाँधी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे बुधवार, 6 मई को खेला जाएगा. इस मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस करेंगे, वहीं पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर करते हुए नजर आएंगे.
SRH VS PBKS Head-to-Head Record
सनराइज़र्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स (DC VS CSK) के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में 25 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से 8 मुकाबलों में पंजाब किंग्स ने जीत अर्जित की है. वहीं 17 मुकाबले सनराइज़र्स हैदराबाद के नाम रहे हैं. इधर बात की जाए सनराइज़र्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो उस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 6 विकेटों से मात दी थी.
SRH VS PBKS: Rajiv Gandhi Stadium, Hyderabad Pitch Report
आईपीएल 2026 का 49वां मुकाबला सनराइज़र्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स (SRH VS PBKS) के बीच में हैदराबाद के राजीव गाँधी स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि हमेशा से एक हाई स्कोरिंग वेन्यू रहा है. ऐसे में ये साफ है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहेगी लेकिन रात में अगर ओस नहीं आती तो पहली पारी में टीम अगर बड़ा स्कोर खड़ा कर देती है तो दूसरी पारी में स्कोर चेस करना इतना आसान नहीं होगा.
SRH VS PBKS: Where to Watch?
आईपीएल 2026 सीजन का 49वां मुकाबला सनराइज़र्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच में हैदराबाद के राजीव गाँधी स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.
SRH VS PBKS: Player to Watch Out For
सनराइज़र्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स (Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings) के बीच होने वाले मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम से श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली और मार्को यानसेन स्टार प्लेयर्स साबित हो सकते हैं. वहीं बात करें अगर सनराइजर्स हैदराबाद टीम की तो ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, पैट कमिंस और नितीश कुमार रेड्डी अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.
SRH VS PBKS Probable Playing XI
सनराइज़र्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेट, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन
इम्पैक्ट प्लेयर: ईशान मलिंगा
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: वैशाख विजय कुमार
SRH VS PBKS Match Prediction
आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम के जीत हासिल करने के चांस ज्यादा है.
SRH VS PBKS Match Prediction, SRH VS PBKS Pitch Report, Today’s Match SRH VS PBKS, IPL 2026, SRH VS PBKS Prediction, SRH VS PBKS Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings
