CSK: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए आईपीएल 2026 का सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सीजन में अब तक खेले 5 मैचों में से सिर्फ 2 मुकाबलो में जीत हासिल की है.
वहीं दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को आईपीएल 2026 के बीच सीजन में बड़ा झटका लगा है क्योंकि टीम के दिग्गज खिलाड़ी अपनी इंजरी के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए है और सोशल मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार टीम इंडिया के स्टार प्लेयर जल्द ही एक रिप्लेसमेंट के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ सकते है.
खलील अहमद हुए IPL 2026 से बाहर
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज तेज गेंदबाज खलील अहमद (Khaleel Ahmed) अपनी हिप इंजरी के कारण आईपीएल 2026 के सीजन से बाहर हो गए है. खलील अहमद ने आईपीएल 2026 के सीजन में खेले 5 मैचों में सिर्फ 2 विकेट झटके. ऐसे में खलील अहमद जैसे दिग्गज तेज गेंदबाज के आईपीएल 2026 के सीजन से बाहर होने के बाद अब चेन्नई सुपर किंग्स उनको रिप्लेस करने के बारे में विचार कर रही है.
यह भी पढ़े: Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 17th April 2026 आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
उमेश यादव बन सकते है रिप्लेसमेंट
टीम इंडिया (Team India) के दिग्गज तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) को आईपीएल 2026 के सीजन में किसी भी फ्रेंचाइजी ने अपने साथ नहीं जोड़ा है. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स खलील अहमद के रिप्लेसमेंट के तौर पर उमेश यादव को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जोड़ सकती है. उमेश यादव की बात करें तो उन्होंने आईपीएल में अपना आखिरी सीजन गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के लिए खेला था.
आईपीएल में ऐसे है उमेश यादव के आंकड़े
उमेश यादव (Umesh Yadav) ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2010 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ की थी. उमेश यादव ने आईपीएल में अब तक दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals), कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) का प्रतिनिधित्व किया है. इस दौरान उन्होंने आईपीएल में 148 मुकाबले खेले है और 144 विकेट झटके है. ऐसे में धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मैनेजमेंट खलील अहमद के रिप्लेसमेंट के तौर पर उमेश यादव को टीम के साथ जोड़ने का फैसला कर सकती है.
