HomeIPL 2026Aaj Kiska Match Hai: Today IPL Match 15 April 2026, आईपीएल में...

Aaj Kiska Match Hai: Today IPL Match 15 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानें मैच से जुड़ी हर एक जानकारी

Today IPL 2026 Match 15 April 2026: आईपीएल 2026 में आज (बुधवार, 15 अप्रैल) को एक मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला बंगलौर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स (RCB VS LSG) के बीच में शाम 7:30 से खेला जाएगा। चुनौती होगी। आइए जानते हैं आईपीएल में आज किसका मैच है कब और कहां खेला जाएगा.

इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कप्तानी रजत पाटीदार (Rajat Patidar) करते हुए नजर आएंगे वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी ऋषभ पंत निभाएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं आईपीएल में आज (Today IPL Match 15 April 2026) किसका मैच है। कब और कहां खेला जाएगा.

RCB के सामने LSG की चुनौती

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के सीजन में अब तक खेले चारों मैचों में 200 से ज्यादा रन बनाए हैं. उनका रन रेट इस दौरान 11.8 है, जो अब तक इस आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा है. वहीं दूसरी तरफ लखनऊ की गेंदबाजी ने इस सीजन में अब तक सिर्फ 8.5 की इकॉनमी से रन दिए हैं, जो इस टी20 लीग में सबसे किफायती है. लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस आईपीएल सीजन में अभी तक किसी भी टीम को 200 का आंकड़ा पार नहीं करने दिया.

यह भी पढ़े: IPL 2026 के बीच ग्लेन मैक्सवेल को आया इस फ्रेंचाइजी से बुलावा

इतिहास रचने की दहलीज पर RCB

अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ भी 200 प्लस का स्कोर खड़ा कर लेती है, तो वह आईपीएल इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा बार 200 प्लस स्कोर के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी. आईपीएल में लगातार सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा का स्कोर का रिकॉर्ड सनराइज़र्स हैदराबाद के नाम है, जिन्होंने यह कारनामा 5 बार किया है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस समय उस रिकॉर्ड के करीब खड़ी है। पंजाब ने यह कारनामा साल 2023 में 4 बार और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यह कारनामा 2024 में 4 बार किया है. दूसरी तरफ उनकी गेंदबाजी चिंता का विषय रही है, क्योंकि टीम के गेंदबाजों ने भी अब तक हर मैच में 200 से ज्यादा रन लुटाए है.

RCB vs LSG हेड टू हेड रिकाॅर्ड

आईपीएल इतिहास में अगर RCB और LSG दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकाॅर्ड की बात करें, तो अब इन टीमों के बीच में कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। इन मैचों के दौरान राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 4 बार जीत हासिल की है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 2 बार मैच जीतने में सफलता मिली है.

RCB के खिलाफ LSG की संभावित प्लेइंग 11

एडेन मार्कराम, एमआर मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), ए बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, मोहम्मद शमी, जॉर्ज लिंडे

LSG के खिलाफ RCB की संभावित प्लेइंग 11

विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी

यह भी पढ़े: 67 शतक लगाने वाले दिग्गज को BCCI ने सौंपी हेड कोच को जिम्मेदारी

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular