RCB vs LSG Dream11 Prediction: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन की अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए आईपीएल टाइटल को बचाने के अपने कैंपेन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज के साथ की है. पिछले मैच में RCB ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को 18 रनों से करारी शिकस्त दी. फिल साल्ट, रजत पाटीदार और टिम डेविड की बल्लेबाजी उस मुकाबले में लाजवाब थी.
विराट कोहली ने भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मुकाबले में एक और अर्धशतक बनाया था. वहीं अब RCB अपने घरेलू मैदान पर होने वाले अपने दूसरे मैच के लिए तैयार है। उनका मुकाबला बुधवार को शाम 7:30 बजे से चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा. RCB पॉइंट्स टेबल में इस समय तीसरे स्थान पर है, जबकि LSG सातवें स्थान पर है. ऋषभ पंत और उनकी टीम गुजरात टाइटन्स से हार के बाद मैदान में उतर रही है और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए संघर्ष कर रही है। RCB ने अपने चारों मैचों में 200 से अधिक रन बनाए हैं, जबकि LSG इस सीजन में अभी तक किसी भी टीम को 200 रन का आंकड़ा छूने नहीं दिया है.
RCB vs LSG: Match Details
| Details | Information |
|---|---|
| Match | Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants |
| Match Number | Match 23, IPL 2026 |
| Date | April 15, 2026 (Wednesday) |
| Time (IST) | 7:30 PM |
| Time (GMT) | 2:00 PM |
| Local Time | 7:30 PM |
| Venue | M. Chinnaswamy Stadium |
| City | Bengaluru |
RCB vs LSG: Head-to-Head
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 मैच खेले गए हैं. RCB ने इनमें से 4 मैच जीते हैं, जबकि LSG ने 2 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं दोनों टीमों के बीच में अब तक कोई भी मुकाबला टाई या नो रिजल्ट नहीं हुआ है.
RCB vs LSG: Weather Report
बेंगलुरु में बुधवार को Royal Challengers Bengaluru बनाम Lucknow Super Giants मैच के दौरान मौसम साफ और हल्का उमस भरा रहने की संभावना है. तापमान लगभग 32°C रहेगा, जबकि उमस (Humidity) करीब 22% रहने की उम्मीद है. कुल मिलाकर मौसम मैच के लिए अनुकूल रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है.
RCB vs LSG: Pitch Report
चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए सबसे बेहतरीन मानी जाती है. यहां की पिच फ्लैट होती है, जिसमें अच्छा बाउंस मिलता है, छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण रन तेजी से बनते हैं. IPL में इस मैदान पर औसत स्कोर 200–205 रन के आसपास रहता है. बल्लेबाजों के लिए यह एक आदर्श परिस्थितियां प्रदान करता है. मैच के दौरान ओस (dew) का असर भी देखने को मिलता है, इसलिए टीमें आमतौर पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं.
RCB VS LSG Probable Playing 11
RCB संभावित प्लेइंग 11
फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख डार
LSG संभावित प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जाइंट्स: मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (सी/डब्ल्यूके), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक यादव
Suggested Dream11 Fantasy Team No. 1 RCB vs LSG Dream11

विकेटकीपर: फिल साल्ट, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत
बल्लेबाज: विराट कोहली, रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल
ऑलराउंडर: एडेन मार्कराम, क्रुणाल पंड्या
गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव
कप्तान की पहली पसंद: रजत पाटीदार
कप्तान की दूसरी पसंद: मोहम्मद शमी
उप-कप्तान पहली पसंद: ऋषभ पंत
उप-कप्तान दूसरी पसंद: भुवनेश्वर कुमार
Suggested Dream11 Fantasy Team No. 2 RCB vs LSG Dream11:

विकेटकीपर: ऋषभ पंत
बल्लेबाज: विराट कोहली, रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, मिशेल मार्श, टिम डेविड
ऑलराउंडर: एडेन मार्कराम
गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, आवेश खान, सुयश शर्मा
कप्तान की पहली पसंद: विराट कोहली
कप्तान की दूसरी पसंद: मिशेल मार्श
उप-कप्तान पहली पसंद: एडेन मार्कराम
उप-कप्तान दूसरी पसंद: देवदत्त पडिक्कल
RCB vs LSG: Dream11 Prediction – Who Will Win?
IPL 2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गेंदबाजी में संघर्ष कर रही है और उन्हें अपने टॉप ऑर्डर से बड़े योगदान की जरूरत है, जो अब तक देखने हर एक मुकाबले में देखने को मिला है. RCB बल्लेबाजी में शानदार फॉर्म में है और उनके पास एक अच्छी यूनिट भी मौजूद है. इसलिए, हम बुधवार को होने वाले इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत का प्रेडिक्शन करते हैं.
